कैथल, 3 सितंबर। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डा. रविंदर दहिया ने बताया कि तकनीकी उद्ेश्य परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गन्ने की नोटिफाइड एवं सिफारिश की गई किस्मों के प्रदर्शन प्लाट लगाने तथा विभिन्न आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाने के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के तहत किसान को वाइड रो स्पेसिंग (4 फीट), सिंगल बड एवं बड चिप विधि, फाउंडेशन सीड नर्सरी/बीज उपचार तथा रैटून मैनेजमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों से बिजाई करनी है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान जिन्होंने बसंत-ग्रीष्म ऋतु में लगाया है, वह इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन 30 सितंबर तक कर सकते हैं। वहीं जो किसान अपना गन्ना शरद ऋतु में लगाना है वो अपना आवेदन एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर कर सकते हैं।
चोपटा क्षेत्र में बारिश की कमी से 60 हजार हेक्टयर सावणी की फसल में गहराया सूखे का संकट
सहायक गन्ना विकास अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए पावर ऑपरेटेड गन्ना सैट ट्रीटमेंट डिवाइस, इंजन चालित पावर वीडर, गन्ना रैटून मैनेजर, वाइड रो रिजर, 4 फीट रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सबसॉइलर/चिसलर, गन्ना कटर तथा मिनी ट्रैक्टर आदि कृषि यंत्रों पर भी निर्धारित मानदंडों के अनुसार अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। जो किसान कृषि यंत्रों पर लाभ लेना चाहते हैं वे 30 सितंबर तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हॅं।

