सिरसा, 31 अगस्त। चौपटा क्षेत्र के किसानों का सत्यापन कपास मंडी सिरसा में विभाग के कार्यक्रम के अनुसार सिरसा, बड़ागुढ़ा और नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के किसानों की कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन कपास मंडी सिरसा में किया जाएगा।

सिरसा में सब्सिडी पर खरीदी गई कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन 1 से 3 और 9 सितंबर को होगा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के किसानों का सत्यापन कपास मंडी सिरसा में होगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के दौरान आरकेवीवाई योजना के घटक एसएमएएम तथा सीडीपी योजना के घटक डीएसआर के तहत सब्सिडी पर खरीदी गई कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। विभाग द्वारा इसके लिए अलग अलग मशीनों के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है।

 

सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन 1 से 3 सितंबर तथा 9 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। इससे जुड़े किसानों को अपनी कृषि मशीनें निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रस्तुत करनी होंगी।

पढ़िए नाथूसरी चोपटा के 5 महत्वपूर्ण समाचार : राजकीय विद्यालय गुड़िया खेड़ा के 50 विद्यार्थी और शिक्षक देखेंगे हरियाणा विधानसभा की लाइव कार्यवाही ​

चौपटा क्षेत्र के किसानों का सत्यापन कपास मंडी सिरसा में विभाग के कार्यक्रम के अनुसार सिरसा, बड़ागुढ़ा और नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के किसानों की कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन कपास मंडी सिरसा में किया जाएगा।

 

वहीं ओढ़ां और डबवाली क्षेत्र के किसानों के लिए अनाज मंडी ओढ़ां तथा रानियां और ऐलनाबाद क्षेत्र के किसानों के लिए अनाज मंडी श्री जीवन नगर में सत्यापन की व्यवस्था की गई है। तीनों स्थानों पर निर्धारित दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सत्यापन किया जाएगा।

 

किस तारीख को किस कृषि मशीन का होगा सत्यापन?

 

1 सितंबर:

रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर को छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

2 सितंबर:

केवल लेजर लैंड लेवलर का भौतिक सत्यापन होगा।

3 सितंबर:

केवल रोटावेटर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

9 सितंबर:

सभी क्षेत्रों की डीएसआर मशीनों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

 

निर्धारित तारीख के बाद नहीं मिलेगा दूसरा अवसर

 

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन केवल निर्धारित तिथि पर ही किया जाएगा। निर्धारित तारीख और समय के बाद सत्यापन के लिए अलग से कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

 

ऐसे में सब्सिडी पर कृषि मशीन खरीदने वाले किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मशीन की श्रेणी के अनुसार निर्धारित तारीख की जानकारी पहले से सुनिश्चित करें और तय समय पर संबंधित मंडी में मशीन लेकर पहुंचें।

 

किसानों के लिए जरूरी सूचना

मशीन  सत्यापन की तारीख   चौपटा क्षेत्र का स्थान

अन्य कृषि यंत्र 1 सितंबर     कपास मंडी, सिरसा

लेजर लैंड लेवलर     2 सितंबर     कपास मंडी, सिरसा

रोटावेटर      3 सितंबर     कपास मंडी, सिरसा

डीएसआर मशीन      9 सितंबर     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

 

समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

चौपटा क्षेत्र: नाथूसरी चौपटा, सिरसा

सत्यापन स्थल: कपास मंडी, सिरसा

 

कृषि विभाग ने संबंधित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को समय पर पहुंचकर अपनी मशीन का भौतिक सत्यापन करवाएं, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *