KRM PG Degree College JamalKRM PG Degree College Jamal

चोपटा प्लस, 22 सितंबर 2026:चौधरी के.आर.एम. पीजी डिग्री कॉलेज, जमाल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए एक बार फिर संस्थान का नाम चमकाया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU), सिरसा द्वारा घोषित बी.ए. द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) के परीक्षा परिणामों की टॉप-10 मेरिट सूची में कॉलेज की दो छात्राओं ने शानदार स्थान हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची (मेरिट लिस्ट) में कॉलेज की छात्रा ललिता सुपुत्री श्री कुलदीप ने पूरे विश्वविद्यालय में चौथा (4th) स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इसी कक्षा की छात्रा ज्योति सुपुत्री श्री राधेश्याम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में छठा (6th) स्थान हासिल किया है।

KRM PG Degree College Jamal
KRM PG Degree College Jamal

छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ में भारी हर्ष का माहौल है। कॉलेज के निदेशक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक श्री राजेश कुमार और प्राचार्य श्री कृष्ण लाल गुप्ता सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों और प्रवक्ताओं ने संयुक्त रूप से दोनों होनहार छात्राओं, उनके अभिभावकों को बधाई दी।

KRM PG Degree College Jamal
KRM PG Degree College Jamal

23 सितंबर को सिरसा-डबवाली में सेवा सेतु कैंप, लाडो लक्ष्मी से पेंशन तक योजनाओं के लगेंगे स्टॉल

फतेहाबाद रोडवेज में ITI पास युवाओं के लिए भर्ती, 9 अप्रेंटिस पदों पर 23 सितंबर से आवेदन

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थित होने के बावजूद हमारे कॉलेज के विद्यार्थी लगातार हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।  प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण लाल गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं  को सम्मानित किया |

इस सफलता पर कॉलेज के प्रधान राजेश कुमार और समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आगामी परीक्षाओं में भी संस्थान के विद्यार्थी इसी तरह सफलता का परचम लहराते रहेंगे। इस गौरवमयी उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में मिठाई बांटकर और बच्चों को सम्मानित करके खुशी का इजहार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *