93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया

सिरसा। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी ने गांव ढुकड़ा क्षेत्र से 93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि जमाल पुलिस चौकी की टीम गांव ढुकड़ा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे काबू कर कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई।

Good News रामपुरा ढिल्लों के आर्यन ने 3000 मीटर दौड़ में हरियाणा में पाया दूसरा स्थान

नहर में पानी आते ही टूटी कुतियाना माइनर, 60 फीट के कटाव से खेतों में भरा पानी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव ढुकड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान का उद्देश्य शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और इससे जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करना है। उन्होंने आमजन से अवैध शराब की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की। पुलिस के अनुसार जिलेभर में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *