अयोध्या में सिरसा के तीन शिक्षक सम्मानित, रक्तदान के लिए मिला राष्ट्रीय सेवा रत्नअयोध्या में सिरसा के तीन शिक्षक सम्मानित, रक्तदान के लिए मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न

सिरसा, 13 सितंबर। जिले के तीन शिक्षकों को अयोध्या में शैक्षणिक, सामाजिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न 2026 से सम्मानित किया गया। श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या की ओर से 11 से 13 सितंबर तक आयोजित रक्तदान शिविर में सिरसा के स्काउट मास्टर सुधीर कौशिक, आनंदप्रकाश कारगवाल और अजय भाटी ने रक्तदान किया।

मानवीय सेवा के इस योगदान के लिए फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने तीनों शिक्षकों को राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। आकाश गुप्ता ने सिरसा के शिक्षकों की ओर से किए जा रहे मानवीय एवं राष्ट्रीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

सिरसा में सीएम का बड़ा एक्शन, वीटा मिल्क प्लांट के तत्कालीन सीईओ पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सिरसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल , एसएचजी की 60 महिलाओं को दी डेयरी की ट्रेनिंग

28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे रक्तवीर

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर की रक्तसेविका जागरूकता रैली, समाजसेवकों का परिचय सम्मेलन और संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें भारत के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा भूटान और नेपाल से आए रक्तवीरों ने भी भाग लिया।

सिरसा के तीनों शिक्षकों के सम्मानित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव डॉ. सुखदेव ढिल्लों और डॉ. इंद्रसेन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सामाजिक एवं मानवीय सेवा से जिले का गौरव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *