सिवानी मंडी में नरमा सरसों और अन्य फसलों के आज के मंडी भावसिवानी मंडी में नरमा सरसों और अन्य फसलों के आज के मंडी भाव

हरियाणा में नरमा 9,350 रुपये तक पहुंचा, सरसों 8,200; देखें आज के मंडी भाव

सिवानी। हरियाणा की मंडियों में  नरमा और सरसों के भाव तेजी बनी हुए हैं। सिवानी मंडी में आज नया नरमा 9,200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि देसी नया नरमा 9,350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। सरदारशहर बेल्ट में नरमा का भाव 9,400 रुपये तक बताया गया है।

सरसों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। सामान्य सरसों का भाव 7,300 रुपये रहा, जबकि 41 लैब सरसों 8,200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। मूंग का भाव 7,900 रुपये, ग्वार 6,370 रुपये और मोठ 6,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

अनाज की बात करें तो गेहूं 2,800 रुपये, जौ 2,700 रुपये और बाजरा 2,410 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मेथी का भाव 6,300 रुपये और चना 6,400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

मंडी में फसल की क्वालिटी, नमी और किस्म के अनुसार वास्तविक बोली में भाव कम-ज्यादा हो सकता है। इसलिए किसान फसल बेचने से पहले मंडी में चल रही ताजा बोली की जानकारी जरूर लें।

सिवानी मंडी में आज किस फसल का क्या भाव रहा?

फसल भाव
नया नरमा 9,200 रुपये प्रति क्विंटल
देसी नया नरमा 9,350 रुपये प्रति क्विंटल
41 लैब सरसों 8,200 रुपये प्रति क्विंटल
सामान्य सरसों 7,300 रुपये प्रति क्विंटल
मूंग 7,900 रुपये प्रति क्विंटल
ग्वार 6,370 रुपये प्रति क्विंटल
मोठ 6,500 रुपये प्रति क्विंटल
चना 6,400 रुपये प्रति क्विंटल
मेथी 6,300 रुपये प्रति क्विंटल
गेहूं 2,800 रुपये प्रति क्विंटल
जौ 2,700 रुपये प्रति क्विंटल
बाजरा 2,410 रुपये प्रति क्विंटल

सरदारशहर बेल्ट में नया नरमा करीब 9,400 रुपये प्रति क्विंटल तक बताया गया है।

आसपास की मंडियों में भी नरमा-सरसों के भाव मजबूत

8 सितंबर को ऐलनाबाद मंडी में अमेरिकन कपास का अधिकतम भाव 9,120 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया था। वहीं नोहर मंडी में सरसों 8,105 रुपये, ग्वार 6,550 रुपये और गेहूं 2,734 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा था। अलग-अलग मंडियों में फसल की किस्म और क्वालिटी के कारण भाव में अंतर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *