सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शनी में 14 विद्यालयों के 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 40 छात्र और 27 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित रहे मॉडल
प्रदर्शनी की थीम ‘सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ रही। इसके तहत विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन एनर्जी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, देशज कृषि पद्धतियों और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
सविता पूनिया के सम्मान में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, जोधकां में हुआ भव्य सम्मान समारोह
वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को मिलता है बढ़ावा
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रदर्शनी में प्राचार्य मदन मलिक, बीआरपी संजीव कुमार, रितिक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य अनु मल्होत्रा, महेश कुमार, पूनम रोहिल्ला और भावना गर्ग भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

