बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने MOTP में MPHW के सभी स्वीकृत पद खोलने की मांग को लेकर विधायक अर्जुन सिंह चौटाला को ज्ञापन सौंपा।बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने MOTP में MPHW के सभी स्वीकृत पद खोलने की मांग को लेकर विधायक अर्जुन सिंह चौटाला को ज्ञापन सौंपा।

सिरसा। मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (MOTP) में MPHW वर्ग के पदों को कैप्ट किए जाने के विरोध में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से रानिया हल्का विधायक अर्जुन सिंह चौटाला को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल चंद के नेतृत्व में जिला सिरसा के कर्मचारियों ने दिया।

एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि MOTP में MPHW के स्वीकृत पदों को कैप्ट करने के बजाय सभी स्वीकृत पदों को खोला जाए, ताकि कर्मचारियों को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ मिल सके।

स्वीकृत पद कैप्ट होने से तबादले के विकल्प सीमित होने की बात

ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि सरकार की पारदर्शी तबादला नीति के तहत कर्मचारियों को स्थानांतरण के लिए प्राथमिकता के अनुसार विकल्प भरने का अवसर दिया जाता है। ऐसे में स्वीकृत पदों को कैप्ट करने से कर्मचारियों को अपनी पसंद के स्थान पर तबादला करवाने का अवसर सीमित हो जाता है।

एसोसिएशन ने विधायक से मांग की कि इस मामले को सरकार के समक्ष उठाकर MPHW वर्ग के कर्मचारियों के हित में आवश्यक कार्रवाई करवाई जाए।

MOTP में MPHW पद कैप्ट किए जाने के विरोध में विधायक भरत सिंह बेनीवाल को सौंपा ज्ञापन

MOTP में सभी स्वीकृत पद खोलने और फाइनल लिस्ट जारी करने की मांग

एसोसिएशन की ओर से सरकार से यह भी मांग की गई कि MOTP में सभी स्वीकृत पदों को खोलते हुए फाइनल लिस्ट जारी की जाए और कर्मचारियों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार पद चुनने का अवसर दिया जाए।

एसोसिएशन की मुख्य मांगें

  • MOTP में सभी स्वीकृत पद खोले जाएं।
  • MPHW के कैप्ट किए गए पदों को हटाया जाए।
  • कर्मचारियों को पसंद के स्टेशन के लिए पर्याप्त विकल्प दिए जाएं।
  • खाली पदों पर नियमित भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।
  • कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला सचिव राजेन्द्र सिंह, सतीश, गोबिंद, पूनम, कृष्ण, जय प्रकाश सहित जिला सिरसा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *