चौपटा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। खेतों में बिजली के ट्रांसफार्मर से सामान, केबल, ट्यूबवेल का सामान इत्यादि वस्तुएं हर रोज चोरी हो रही है। लेकिन चौपटा खंड के गांव हंजीरा में एक व्यक्ति ने पालतू कुत्ता चोरी होने की रिपोर्ट नाथूसरी चौपटा थाना में दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति का कहना है कि पालतू कुत्ते को ढूंढ कर लाने वाले को 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। ( मोबाइल नंबर 9802617742) गांव हंजीरा (सिरसा) निवासी अनिल कुमार मील नाथूसरी चौपटा थाना में जर्मन डॉग सिमभा के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल का कहना है कि उसके पालतू कुत्ते की कीमत लगभग 50 हजार रुपए है और 16 मई से लापता है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने नाथूसरी चौपटा थाना में लिखवा दी है। उनका कहना है कि यह पालतू कुत्ता उनके पारिवारिक सदस्य जैसा है और इसको ढूंढ कर लाने वाले को 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। मोबाइल नंबर 9802617742 पर सूचना दी जाए।
Developed by Mukesh Gusaiana
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

