choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » पश्चिम बंगाल से नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में लाई गई 13 वर्षीय नाबालिग को पश्चिम बंगाल पुलिस व सीडब्ल्यूसी सिरसा ने करवाया आजाद, मोबाइल से पता चली नाबालिग की लोकेशन, आनलाईन लूड्डो खेलते हुए हुई थी जान पहचान, एक माह पहले पश्चिम बंगाल जाकर नाबालिग को चौपटा लेकर आया था युवक
Home

पश्चिम बंगाल से नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में लाई गई 13 वर्षीय नाबालिग को पश्चिम बंगाल पुलिस व सीडब्ल्यूसी सिरसा ने करवाया आजाद, मोबाइल से पता चली नाबालिग की लोकेशन, आनलाईन लूड्डो खेलते हुए हुई थी जान पहचान, एक माह पहले पश्चिम बंगाल जाकर नाबालिग को चौपटा लेकर आया था युवक

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 21, 2022
Share
4 Min Read


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सिरसा/चौपटा। पश्चिम बंगाल से शादी के लिए सिरसा के चौपटा क्षेत्र में लाई गई 13 वर्षीय नाबालिग को बंगाल पुलिस ने सिरसा बाल कल्याण समिति व पुलिस के सहयोग से आज तड़के छुड़वाया। बंगाल पुलिस ने नाबालिग को चौपटा लेकर आए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद बाल कल्याण समिति सिरसा ने कागजी कार्रवाई पूरी करके नाबालिग को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के साथ नाबालिग का चाचा भी आया हुआ था। अब बंगाल पुलिस नाबालिग को अपने यहां की साउथ 24 बाल कल्याण समिति समक्ष पेश करेगी। आरोपी युवक को भी पश्चिम बंगाल पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है। 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

जानकारी के अनुसार नाथूसरी चौपटा निवासी एक युवक ऑनलाइन लूडो खेलता था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के साउथ 24 निवासी युवती ऑनलाइन उसके साथ लूडो खेलने के लिए जुड़ गई। लुड्डो खेलते-खेलते दोनों चैटिंग करने लगे। इसके बाद युवक ने अपनी फोटो युवती के पास भेज दी। युवक का कहना है कि युवती ने उसे पश्चिम बंगाल बुलाया। एक महिला पहले युवक वहां गया और युवती को अपने साथ नाथूसरी चौपटा ले आया। युवती के परिजनों ने उसके लापता होने पर साउथ 24 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात शख्स उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण करके ले गया है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

लोकेशन के आधार पर किया संपर्क
इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की लोकेशन जांचनी शुरू कर दी। पुलिस ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह व एंटी ट्रैफिकिंग एनजीओ नई दिल्ली से संपर्क किया। नाबालिग की मोबाइल लोकेशन सिरसा के नाथूसरी चौपटा में मिली तो मिशन मुक्ति फाउंडेशन ने हरियाणा के डीजीपी से संपर्क किया। इसके बाद डीजीपी ने सिरसा एसपी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बीती रात को पश्चिम बंगाल पुलिस नाबालिग के चाचा को लेकर सिरसा पहुंची। इसके बाद नाबालिग के मोबाइल की सटीक लोकेशन का पता लगाकर बंगाल पुलिस बाल कल्याण समिति को साथ लेकर नाथूसरी चौपटा थाना पहुंची। यहां से चौपटा पुलिस ने तड़के 4 बजे नाथूसरी चौपटा स्थित एक घर में छापेमारी करके नाबालिग को युवक के चंगुल से आजाद करवाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

var aax_size=’300×600′;
var aax_pubname = ‘choptaplus-21′;
var aax_src=’302’;


इसके बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनीता वर्मा की टीम सारी कागजी कार्रवाई करके नाबालिग को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि बाल कल्याण समिति सिरसा ने पीडि़ता की हिरासत प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। एंटी ट्रैफिकिंग एनजीओ का मानना है कि ये मामला मानव तस्करी का लग रहा है। आरोपी युवक इस मामले में अकेला नहीं है। उसके साथ मानव तस्करी करने वाले लोग जुड़े होने की संभावना है।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});



बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनीता वर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में जैसे ही ये मामला सामने आया तो सीडब्ल्यूसी सिरसा की टीम पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ नाथूसरी चौपटा पहुंची। इसके बाद चौपटा थाना पुलिस के सहयोग से पीडि़त नाबालिग को आरोपी युवक के चंगुल से छुड़ाया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया है कि  नाबालिग का यौन शोषण किया गया है। उसे आरोपी द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। नाबालिग को बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी करार
Next Article गांव हंजीरा से पालतू कुत्ता जर्मन डॉग सिमभा लापता, ढूंढने वाले को मालिक की तरफ से दिया जाएगा 10 हजार रुपए इनाम

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?