choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » कप्तान मीनू बैनीवाल की अपील का जबरदस्त असर, ग्रामीणों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर लिया भाग, देखिए ऐलनाबाद हलके के गांवों में चलाए गए स्वच्छता अभियान की तस्वीरें और रिपोर्ट…
Home

कप्तान मीनू बैनीवाल की अपील का जबरदस्त असर, ग्रामीणों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर लिया भाग, देखिए ऐलनाबाद हलके के गांवों में चलाए गए स्वच्छता अभियान की तस्वीरें और रिपोर्ट…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: February 13, 2022
Share
6 Min Read

 स्वच्छता की अपील का असर ।। समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल द्वारा लगातार  करवाए जा रहे समाज हित के कार्यों का क्षेत्र के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा है। कप्तान की कार्यशैली को देखकर क्षेत्र के लोग आपसी भेदभाव भूलकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने लगे हैं। इसी कड़ी में कप्तान मीनू बैनीवाल द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर की गई अपील का लोगों पर जबरदस्त असर हुआ । मीनू बैनीवाल द्वारा की गई अपील के तहत सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके के सभी गांवों में सफाई अभियान का कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें सभी समाजसेवी संस्थाओं के अलावा ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हलके के जमाल, जोगीवाला, लुदेसर, रायपुर, गुसाईयाना, जोड़कियां, शक्कर मंदोरी, तरकांवाली, मिठनपुरा, गुड़िया खेड़ा, रुपाणा खुर्द, कागदाना सहित सभी गांवों में पूरे दिन सफाई अभियान चलाया गया।

ऐलनाबाद हलके के स्थानीय लोगों से समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने गांव-गांव में सफाई अभियान चलाने की अपील की। जिसका लोगों पर जबरदस्त असर हुआ और सभी गांवों में स्थानीय निवासियों, मनरेगा के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे दिन सफाई अभियान कार्यक्रम चालू रखा।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

इस दौरान गुसाईयाना के सरपंच विनोद बिश्नोई, जमाल के सरपंच नंदलाल बैनीवाल, गुड़ियाखेड़ा के सरपंच भरत सिंह बिरड़ा, रुपाणा खुर्द से सुदेश बैनीवाल, तरकांवाली से रायसिंह बांदर ने बताया कि समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने इलाके के सभी गांवों में सफाई अभियान चलाने की अपील की थी जिसके चलते सभी गांवों में आज सफाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज पूरे दिन सफाई अभियान चलाया गया है जिसमें गांव की सभी सड़कें, गलियां, जोहड़ों के आसपास सफाई की गई है और गांव को साफ सुथरा किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी मीनू बैनीवाल की अपील पर सभी साथियों ने आज इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

गाँव तरकांवाली में गली गली व हर मोहल्ले में सफाई अभियान का कार्य जोरों शोरों पर चलाया गया। गाँव के अंबेडकर एकता दल की युवा टीम एवं ग्रामीणों ने चारों और सफाई करते हुए गाँव को स्वच्छ बना दिया। क्षेत्र में फैल रही बीमारियों से निजात पाने के लिए समाजसेवी कैप्टन मीनू बैनीवाल ने 13 फरवरी को सफाई अभियान के जरिये हर गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए प्रेरित किया था। कैप्टन मीनू बैनीवाल के कुशल नेतृत्व में गाँव की टीम ने एक दिन पहले से ही गाँव के चौक,हर गली,पार्क में सफाई करते हुए जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया।
इस अवसर पर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक कुमार ने सफाई कर रहे लोगों से मुलाकात की। विवेक कुमार ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां भगवान प्रवेश करते हैं। इसलिए हमें अपने घर से लेकर गाँव तक चारों और सफाई एवं सुन्दरता रखनी चाहिये। सफाई से अनेक प्रकार की बिमारियों से निजात तो मिलेगी बल्कि हमारे चारों और का वातावरण भी सुहाना व प्रदूषण रहित बनेगा। विवेक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्त्व देना चाहिए। इस अवसर पर विक्रम इंदौरा, संदीप भाटी, रविदास बामणिया, राजबीर, सूबेसिंह कंडारा, औमप्रकाश भाटी,राजेश भाटी, कृष्ण,संदीप सर्वा, पवन, राजेन्द्र, निर्मल, मैनपाल,रमन, अमन, मुकेश, पृथ्वी सिंह, महेन्द्र, राजा, राजेश आदि मौजुद रहे।
गांव शक़्कर मंदोरी के ग्रामीणों द्वारा गांव में बुराईयों व कुरीतियों को खत्म करने के लिए मुहीम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को ग्रामीणों द्वारा गांव को साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया।  इस दौरान संत सत्यनारायण महाराज ने गांव के लोगो को नशे ओर बीमारियों से बचने के लिये गांव को एकजुट रहने का संदेश दिया।
बेटी युवा क्लब की प्रधान मनीषा सतबीर सहारण ने बताया कि पिछले दो महीनों से गांव में जो ग्राम विकाश कमेटी बनी है उसके बाद गांव में सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। नशे पर पूरी तरह कंट्रोल किया गया है। वही गांव में कोई भी व्यक्ति बाहरी नजर आता है तो पुलिस को समाचार दिया जाता है, तथा रविवार को गांव  के सभी लोगो ने मिलकर सफाई अभियान चलाया है जो गांव को पूर्ण स्वच्छ बनाने का प्रयास है।
कमेटी के प्रधान सुशील सहारन ने बताया कि जल्द ही गांव में एक शिक्षा कमेटी का गठन होगा जो गांव में स्कूलों की देखरेख करेगी व शिक्षाका स्तर बढ़ाने का प्रयासः करेगी इस मौके पर समेस्ता दीवान सहारण, अनु ,संजय सहारण, प्रीति, पवन धामु, कमला, हरद्वारी सहारण, रोशनी, सुशील सहारण, विद्यादेवी स्वामी, जैता, बंसी सहारण, प्रभावती ओम सहारण, किताबो, बीरमती, माया प्रताप फौजी, प्रधान शुशील सहारण, ओमप्रकाश, चन्द्र मोहन, देवीलाल
मौजूद रहे।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article 1 करोड़ का चढ़ावा, लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर चढ़ाए 170 किलोग्राम के चांदी के घोड़े, सोने चांदी के व्यापारी ने परदादा का सपना किया पूरा ।। जानिए पूरी कहानी…
Next Article किसान सतपाल गाट 6 एकड़ बरानी जमीन में थाई एप्पल का बाग लगा कर रहा लाखों रुपए की कमाई, लुदेसर के प्रवक्ता किसान सतपाल गाट और एमए, बीएड पढ़ी-लिखी पत्नी सुलोचना गाट ने बंजर जमीन को मेहनत के बल पर बनाया उपजाऊ

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?