choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में स्कूल-कालेज अगले आदेश तक बंद
Home

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में स्कूल-कालेज अगले आदेश तक बंद

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: December 29, 2021
Share
3 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली में यलो अलर्ट लागू होने के बाद अब स्कूल कालेज भी बंद कर दिए गए हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। बैठक के बाद ये ऐलान किया कि ग्रेप लागू किया जा रहा है। ग्रेप लागू किए जाने के तहत पहला स्टेज ही यलो अलर्ट का होता है। इसके तहत तमाम चीजों पर पाबंदियां लागू हो जाती है।


दरअसल ग्रेप को चार रंगों में बांटा गया है, यदि स्थितियां बिगड़ने लगती है तो उसी हिसाब से यलो, आरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया जाता है। रेड अलर्ट जारी होने पर पूरी तरह से लाकडाउन लगा दिया जाता है। फिलहाल अभी ऐसे हालात नहीं दिख रहे हैं। यलो अलर्ट लागू हो जाने के बाद दुकानें और माल सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगे, वह आड-इवेन के आधार पर खुल सकेंगे। साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक ही खुलेगा। इसमें भी शर्त यह होगी कि 50 प्रतिशत दुकानदारों ही अपनी दुकानें संचालित कर सकेंगे।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

/b>


इसके अलावा रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। शहर के रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। बार 50 फीसदी क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। होटल खुल सकेंगे। सिनेमा हॉल,मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, स्पा, जिम व एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे बार्बर शॉप और सैलून खुल सकेंगे। परिवहन के साधन मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता पर ही चलेंगी।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सोमवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि बीते एक सप्ताह में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए मेरी दिल्ली सरकार से मांग है कि वह शिक्षण संस्थानों को बंद करे। साथ ही राजधानी को कोरोना से बचाने के लिए रोडमैप बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। मालूम हो कि वायु प्रदूषण की स्थिति दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल खतरनाक जोन में है, ऊपर से कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इन चीजों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों और कालेजों को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान कर दिया है।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article दसवीं कक्षा के छात्र अमनप्रीत ने बनाई हाइड्रोलिक मिसाइल, खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्राप्त किया प्रथम स्थान…
Next Article हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार: दो नए मंत्रियों ने ली शपथ

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?