choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » थाई एप्पल बेर व अमरुद का कमाल, गांव बरासरी का किसान परसा राम हुआ मालामाल, पढ़िए सफलता की कहानी…
Home

थाई एप्पल बेर व अमरुद का कमाल, गांव बरासरी का किसान परसा राम हुआ मालामाल, पढ़िए सफलता की कहानी…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: December 13, 2021
Share
5 Min Read

नरेश बैनीवाल 9896737050
चोपटा/सिरसा। किसान के पास जमीन थोड़ी मात्रा में हो और पूरे परिवार का पालन पोषण खेती की आमदनी पर निर्भर हो परंपरागत खेती से आमदनी कम होने पर काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। नहरी पानी की कमी, सेम के कारण जमीन का खारा पानी, बारिश समय पर ना होना, फसलों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के आने से किसानों को परंपरागत खेती से घटा होने लगा है इस घाटे को पूरा करने के लिए किसान खेती के साथ-साथ नई तरकीब सोच कर आमदनी बढ़ाने की कोशिश करता है। इसी कड़ी में गांव बरासरी (सिरसा ) के किसान परसाराम ने अपने भाई सुशील कुमार के साथ मिलकर तीन साल पहले अपने खेत में दो एकड़ में थाई एप्पल बेर और दो एकड़ में अमरूद का बाग लगा कर परंपरागत खेती के साथ  आमदनी का जरिया खोजा। दो साल बाद थाई एप्पल बेर व अमरूद से  करीब 4 लाख रुपए प्रतिवर्ष अतिरिक्त कमाई होने लगी।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});



 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana




थाई एप्पल बेर और अमरूद स्वास्थ्य के लिए है बेहद गुणकारी
गांव बरासरी के मात्र 10वीं कक्षा तक पढ़े किसान परसा राम पुत्र कुरड़ा राम ने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए खेती के साथ-साथ कोई अन्य कमाई का जरिया खोजना शुरू किया। भूना के पास बैजलपुर गांव में एक किसान के खेत में थाई एप्पल बेर का बाग देखा तथा उनसे प्रेरणा लेकर तीन साल पहले में 2 एकड़ भूमि में थाई एप्पल बेर का बाग लगया। उन्होंने बताया कि उकलाना से थाई एप्पल बेर के पौधे लाकर  अपने खेत में लगाए। इसके साथ ही बैजलपुर से अमरुद के पौधे लाकर 2 एकड़ जमीन में लगाए।  उन्होंने बताया कि इस बाग में खर्चा कम होता है और मेहनत भी कम करनी पड़ती है ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है और पैदावार अच्छी हो जाती है पहली बार बाग से 4 लाख रुपए के बेर व अमरूद बेचकर कमाई की।  उन्होंने बताया कि थाई एप्पल बेर में  मिठास ज्यादा होती है खाने में सेब जैसा स्वाद होता है। तथा स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि खेती के साथ-साथ बेर व अमरूद के बाग से कमाई होने से उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी हो गई। उन्होंने बताया कि थाई एप्पल बेर साल में दो बार लगते हैं लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके फल खराब होने का अंदेशा ज्यादा हो जाता है सर्दियों के मौसम में फलों की बढ़वार भी ज्यादा होती है और बिक्री भी ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि बाग के पौधों की लाइन में खाली पड़ी जमीन में वह मौसमी सब्जियां उगाता है जो कि मौसम के हिसाब से बेचकर इसके साथ ही आमदनी में बढ़वार हो जाती है बेर का बाग लगाने के बाद किसान परसा राम को आस-पास के गांव में अच्छी पहचान मिली आसपास के गांव के लोग थाई एप्पल बेर के बाग को देखकर उनसे जानकारी लेकर अब बाग लगाने लगे हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

परसा राम का कहना है कि किसान परंपरागत खेती के साथ जमीन की उपजाऊ शक्ति के अनुसार किन्नू, अमरूद, थाई एप्पल बेर, अंगूर इत्यादि का बाग लगा कर कमाई करके पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

मंडी दूर होने के कारण यातायात खर्च हो जाता है ज्यादा

किसान परसा राम ने बताया कि उनके गांव के आसपास फलों की मंडी या  फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट ना होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है फलों को बेचने के लिए हिसार, जींद, करनाल या पंजाब में लेकर जाना पड़ता है जिससे यातायात खर्चा ज्यादा हो जाता है इनकी मांग है कि  नाथूसरी चोपटा में फलों की मंडी या फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट विकसित हो जाए तो यातायात खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार को फलों की खेती करने के लिए अनुदान या लोन का सरलीकरण किया जाना चाहिए।
फोटो।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article जिस महिला के शव का दाह संस्कार किया गया था, वह जिंदा होने पर उलझ गई हत्या की गुत्थी, पुलिस मामले की नए सिरे से जांच में जुट गई
Next Article आदर्श गांव गुड़िया खेड़ा में जल जीवन मिशन के तहत स्कूल कैबिनेट का आयोजन | chopta plus…

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?