choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय
Home

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 25, 2021
Share
5 Min Read

हनुमान जी कलियुग में भी साक्षात भगवान बताए गए हैं। इसीलिए कहा जाता है कि उनकी पूजा, उपासना, मंत्र और पाठ करने से अलग-अलग फल मिलते हैं और कष्ट दूर होते हैं। -

1. हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ। माना जाता है कि हनुमान चालिसा का पाठ करने वाले भक्त को कोई बंधक नहीं बना सकता है और उस पर जेल जाने की नौबत नहीं आती है। मान्यता है कि गलती होने पर जेल हो जाने की स्थिति में दोषी व्यक्ति अगर 108 बार “हनुमान चालीसा” का पाठ करे और यह संकल्प करे कि वह भविष्य में कभी बुरे काम नहीं करेगा, तो हनुमान जी की कृपा होने पर उसका संकट दूर हो जाता है। जेल से उसे मुक्ति मिल जाती है।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

2. हनुमान जी का एक पाठ उनके भक्तों को उनके शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है और शत्रुओं को दंडित भी करने में मदद करता है। कहा जाता है कि एकाग्रचित होकर 21 दिन तक विधि-विधान से “बजरंग बाण” का पाठ करने से व्यक्ति को उसके शत्रुओं से मुक्ति मिलती है अथवा शत्रुओं को उनके किए गए गलत कर्मो का दंड मिल जाता है। हालांकि बजरंगबली ऎसे ही भक्तों की मदद करते हैं जो बुराई से दूर रहकर सत्य की राह पर चलते हैं।

3. हनुमान जी की उपासना से निरोगी काया का आशीर्वाद भी मिलता है। इसके लिए सबसे सटीक पाठ है “हनुमान बाहुक” का। विधान है कि शुद्ध जल का बर्तन सामने रखकर 26 अथवा 21 (मुहूर्त के मुताबिक) दिनों तक प्रतिदिन करने से कंठ रोग, गठिया, वात, जोड़ों का दर्द जैसे रोगों से मुक्ति मिल जाती है। ध्यान रखें कि शुद्ध जल को प्रतिदिन पाठ के बाद पी लें और रोजाना पात्र को शुद्ध जल से भरें।

4. अगर आत्मविश्वास घट रहा हो, परिस्थितियां विपरीत हों, काम नहीं बन रहा हो, तो ऎसे समय में “सुंदरकाण्ड” सबसे अचूक उपाय है। माना जाता है कि सुंदरकांड अध्याय में हनुमान जी कि विजयगाथा है और इस तरीके से इसका पाठ करने वाला व्यक्ति आत्मविश्वास से भर जाता है।

5. कई लोगों को बचपन से भूत-प्रेत और अंधेरे से डर लगता है, ऎसे लोगों के लिए हनुमान जी का एक मंत्र चमत्कारिक बदलाव करता है। हनुमान जी का यह मंत्र है “हं हनुमंते नम:”। इस मंत्र का जाप सोने से पहले किया जाना चाहिए। मंत्र जाप से पूर्व शरीर को साफ पानी से धो लेना चाहिए। इस मंत्र के नियमित जाप से भय अपने आप दूर भागने लगता है और व्यक्ति निर्भिक बन जाता है।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

6. घर में सुख-शांति का संचार करने के लिए भी हनुमान जी का एक उपाय किया जा सकता है। शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं। रोजाना घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। 21 दिन के बाद मंदिर में हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। 

7. हनुमान जी का साबर मंत्र एक ऎसा मंत्र है जो भक्त को सीधे उसकी पीड़ा उन तक पहुंचाता है और शीघ्र समाधान होता है। ध्यान रहे कि इस मंत्र का प्रयोग वही लोग करें जो खान-पान की अशुद्धता और अन्य बुराईयों से परे हों। हनुमान जी के शाबर मंत्र के कई प्रकार हैं जो अलग-अलग कार्यो के लिए हैं। इसलिए मंत्र और विधि-विधान किसी जानकार से पूछ कर ही शुरू करें।

8. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हनुमान जो को इष्ट मानने वाले भक्तों को रोजाना उनकी पूजा-उपासना और पाठ करना चाहिए। अगर किसी कारणवश उन्हें समय नहीं मिलता हो, तो हनुमान जी के एक मंत्र का जाप 11 बार करना चाहिए। यह मंत्र है “ऊं हनुमते नम:”। इस मंत्र के जाप से पाठ नहीं करने की कमी भी पूरी हो जाती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

9. रोगों से बचने के लिए हनुमान जी का एक और मंत्र कारागर माना गया है। यह मंत्र है:- नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।………………………………………………………………….हर-हर महादेव

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चौपटा में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत क्रेडिट लिंकेज कैंप का आयोजन
Next Article मीनू बैनीवाल का चाहरवाला, कुम्हारिया, जोड़कियां, ढुकड़ा, गुड़िया खेड़ा, लुदेसर इत्यादि गांवों में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?