choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की बनेगी सरकार : चौ. ओमप्रकाश चौटाला।। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही है इनेलो की जीत का मंत्र ।। ऐलनाबाद चुनाव में लूट की कमाई से भाजपा ने खरीदे वोट, फिर भी मिली हार ।। इनेलो सुप्रीमो ने बहादुरगढ़ के ‘ली’ फार्म में आयोजित इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को किया संबोधित
Home

आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की बनेगी सरकार : चौ. ओमप्रकाश चौटाला।। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही है इनेलो की जीत का मंत्र ।। ऐलनाबाद चुनाव में लूट की कमाई से भाजपा ने खरीदे वोट, फिर भी मिली हार ।। इनेलो सुप्रीमो ने बहादुरगढ़ के ‘ली’ फार्म में आयोजित इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को किया संबोधित

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 18, 2021
Share
5 Min Read

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

इनेलो का संगठन आज पूरे देश में सबसे मजबूत संगठन है: अभय सिंह चौटाला
15 दिसंबर से इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला करेंगे सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा


बहादुरगढ़, 18 नवंबर: ऐलनाबाद चुनाव में हुई इनेलो की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह की बदौलत इनेलो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही इनेलो की जीत का मंत्र है। यह बात इनेलो सुप्रीमो ने वीरवार को बहादुरगढ़ के ‘ली’ फार्म में आयोजित इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव में लोगों का इमान खरीदने के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए तक बहा दिए लेकिन जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर साबित कर दिया कि केवल इनेलो ही लोगों की सच्ची हितैषी है। एक-एक वोट को खरीदने के लिए 10 से 15 हजार रुपए तक लोगों को दिए जा रहे थे, मगर लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आए। भाजपा सरकार ने लूट की कमाई को वोट खरीदने में लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लूट की राजनीति कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता अच्छी प्रकार से समझ चुकी है। ऐलनाबाद चुनाव में अभय सिंह चौटाला की जीत से साफ हो गया है कि लोग अब बदलाव का मन बना कर इस भ्रष्टाचारी सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। जिस देश का किसान खुशहाल होगा वह देश मालामाल होगा और जहां किसान कंगाल होगा उस देश का क्या होगा, यह सबके सामने है। भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। तीन कृषि काले कानून को लेकर किसान सालभर से सडक़ों पर आंदोलन करने को मजबूर है, मगर सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। इनेलो सुप्रीमो ने अपने अंदाज में फिर दोहाराया कि ‘एक बार थम सरकार बना दो थारे सारे दुखड़े मिटा दूंगा।’


jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana




बैठक को संबोधित करते हुए चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन आज पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ा है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का ही परिणाम है। हर कार्यकर्ता इसी तरह लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाए और संगठन को मजबूत करने का काम करें। आप सभी की ही मेहनत का परिणाम है कि ऐलनाबाद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से रूबरू होंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगले माह से संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए वह भी प्रदेश के सभी जोन प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ विचार विमर्श करेंगे।


इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दामों ने आग में घी डालने का काम किया है। भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह सरकार कारपोरेट घरानों के फायदे वाली नीतियां बनाकर केवल उन्हें ही लाभ पहुंचाना चाहती है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रही, इससे शर्मनाक क्या होगा।


इस बैठक में इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, यशबीर ढिल्लो, आरएस चौधरी, ओमप्रकाश गौरा, धर्मपाल ओबरा, उमेद सिंह लोहान सहित समस्त प्रदेश, जिला व हलका कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:#chopta plusInld
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2019-20 के लिए 19 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Next Article समाज सेवा में युवा लवप्रीत के बढ़ते कदम।। जानिए गांव खैरेकां (सिरसा) निवासी राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले लवप्रीत के सामाजिक कार्यों की गाथा.. पढ़िए पूरी खबर.

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?