choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » किसानों के विरोध के बावजूद नहराना में गैस पाइपलाइन डालने का काम शुरू, गैस पाइपलाइन डालने के लिए फलदार पौधे काटने पर उचित मुआवजा न देने पर खेत मालिक ने पाइप लाइन डालने का किया विरोध, खुदाई मशीन के आगे लेटा किसान, पुलिस ने लिया हिरासत में
Home

किसानों के विरोध के बावजूद नहराना में गैस पाइपलाइन डालने का काम शुरू, गैस पाइपलाइन डालने के लिए फलदार पौधे काटने पर उचित मुआवजा न देने पर खेत मालिक ने पाइप लाइन डालने का किया विरोध, खुदाई मशीन के आगे लेटा किसान, पुलिस ने लिया हिरासत में

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 16, 2021
Share
5 Min Read

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana
नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, बीडीपीओ और  थाना प्रभारी दल बल के साथ रहे मौजूद


नाथूसरी चौपटा। खंड के गांव नहराना में गैस पाइपलाइन डालने के लिए किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने अपने खेतों से पाइपलाइन डालने आए जीएसपीएल गैस नेट लिमिटेड कंपनी के कर्मियों का विरोध किया।  उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया । लेकिन खेत मालिकों के विरोध के बावजूद भी पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया और खेतों में खड़े पौधे भी मशीनों से उखाड़ दिए गए । खेत मालिक बंसीलाल मशीन के आगे लेट गया जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  इस दौरान नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। बीडीपीओ नाथूसरी चौपटा विवेक कुमार और थाना प्रभारी सत्यवान पुरुष और महिला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।  किसानों के भारी विरोध के बावजूद जीएसपीएल गैस नेट लिमिटेड कंपनी के कर्मियों ने पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया। इससे पहले दो बार कंपनी कर्मचारी पाइप डालने किसानों के खेतों में गए तो किसानों ने विरोध किया था।


20 लाख रुपए का चेक देने लगे तो खेत मालिकों ने लेने से किया इनकार
 
नहराना के किसान पूर्व सरपंच ताराचंद चूरणिया, धर्मपाल, बंसीलाल, ओमप्रकाश,  ने बताया कि कि मेहसाना से बठिंडा के लिए जीएसपीएल गैस नेट लिमिटेड कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डाली जा रही है । इस दौरान उनके खेतों के बीच से गैस पाइपलाइन गुजरनी है उन्होंने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले कंपनी के कर्मचारियों ने उनके खेतों में खड़े आंवला, अमरुद, अनार, सफेदा इत्यादि के पौधे काटने के लिए मुवावजा देने की बात कही। उन्होंने उनके करीब 3000 पौधे काटे गए। जिनकी कीमत करीब 1 करोड रुपए बनती है। कंपनी के कर्मियों ने कहा कि उन्हें उनका उचित मुआवजा दिया जाएगा तथा पाइप लाइन डालने का समय आया तो कंपनी कर्मियों ने उन्हें मात्र  20 लाख का चेक थमा दिया। उन्होंने कहा कि उनका तो करीब 1 करोड से ज्यादा रुपए का नुकसान हुआ है।  20 लाख  रुपए से काम नहीं चल सकता । खेत मालिकों ने 2000000 रुपए का चेक लेने से इनकार कर दिया।  तभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट  नायब तहसीलदार ने किसानों को कहा कि उनके पास कोई कानूनी पत्र वगैरह है तो दिखाए अन्यथा पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया जाएगा इस दौरान कंपनी कर्मचारियों ने कहा कि मुआवजा सभी पक्ष रखकर दिया जा रहा है अगर अब भी मुआवजा कम लगता है तो न्यायालय का सहारा लिया जा सकता है।
 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana



मंगलवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेस शाह, कंपनी कर्मचारियों के साथ नाथूसरी चोपटा तहसील के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर व नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सत्यवान पुलिस फोर्स के साथ नहराना के खेतों में पहुंचे उनके साथ महिला व पुरुष बल को तैनात किया गया ।  किसानों ने पुलिस बल की मौजूदगी में सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए।  करीब 4 घंटे तक किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों व कंपनी कर्मियों के बीच बातचीत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला करीब 2 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत के निर्देश पर कंपनी कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। खेत मालिक मालिक बंसीलाल मशीन के आगे लेट गया तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पाइप डालने के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया।  किसान ताराचंद चूर्णिया का कहना है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है उन्हें मुआवजा बहुत कम दिया जा रहा है ।अब वह न्यायालय का सहारा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। 



फोटो। नहराना में नाथूसरी चोपटा के नायब तहसीलदार खेतों में पाइप लाइन डालने के लिए निर्देश देते हुए।, साथ में थाना प्रभारी सत्यवान व कंपनी कर्मचारी।
 खेतों में पुलिस बल के जवान, मशीनों द्वारा खुदाई कार्य शुरू

TAGGED:#agriculture#baag#chopta plusfarmernaharanavillage
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article भादरा || गोगामेड़ी क्षेत्र की समाजसेविका एवं किन्नर प्रियंका महंत का डेंगू के कारण निधन
Next Article रोल प्ले में शेरपुरा व फोक डांस में नाथूसरी कलां प्रथम ।। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में खंड स्तरीय रोल प्ले व फोक डांस प्रतियोगिता आयोजित

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?