choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ट्रैक्टर पर सवार होकर विधान सभा पहुंचे अभय सिंह चौटाला, पांचवीं बार विधायक पद की शपथ ली, तीन बार विधानसभा उपचुनाव जीत कर हैट्रिक भी लगाई, जानिए शपथ लेने के बाद क्या कहा अभय चौटाला ने…
Home

ट्रैक्टर पर सवार होकर विधान सभा पहुंचे अभय सिंह चौटाला, पांचवीं बार विधायक पद की शपथ ली, तीन बार विधानसभा उपचुनाव जीत कर हैट्रिक भी लगाई, जानिए शपथ लेने के बाद क्या कहा अभय चौटाला ने…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 8, 2021
Share
5 Min Read

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana


अभय सिंह चौटाला ने कहा – भाजपा सरकार द्वारा साजिश के तहत हरियाणा का माहौल खराब किया जा रहा है

जहां भाजपा का एक सांसद हाथ काटने और आंख निकालने की बात कह रहा है वहीं दूसरा राज्य सभा सांसद रामचन्द जांगड़ा जात-पात की बात कर रहा है

इस बार तो भाई अजय चौटाला और दोनों भाई भी रात के दो-दो बजे तक प्रचार कर रहे थे लेकिन मैं फिर से जीतकर आ गया


चंडीगढ़, 8 नवंबर: ऐलनाबाद उपचुनाव जीतने के बाद सोमवार को ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे अभय सिंह चौैटाला ने पांचवी बार विधायक पद की शपथ ली। तीन बार विधानसभा उपचुनाव जीत कर हैट्रिक भी लगाई। विधानसभा में आयोजित प्रेस वार्ता में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह जीत किसानों की जीत है और अब वे सिंघु बार्डर, टिकरी बार्डर और गाजीपुर बार्डर पर किसानों के बीच जाएंगे और संयुक्त किसान मोर्चा जो भी मांग रखेगा, उसे पूरा करेंगे अगर किसान जत्थेबंदियां उन्हे फिर से इस्तीफा देने की कहेंगे तो फिर से इस्तीफा दे देंगे ।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा गठबंधन सरकार ने सारी सीमाएं लांघ दी। चुनाव आयोग को हम निष्पक्ष एजेंसी मानते हैं लेकिन हैरानी की बात थी इस बार इलेक्शन कमीशन भी रीढ़विहिन व्यक्ति की तरह काम कर रहा था। हमने चुनाव आयोग को आचार सङ्क्षहता के उल्लघंन की लगभग 15 शिकायतें सबूत के साथ दीं लेकिन आयोग ने कार्रवाई करना तो दूर ये भी नहीं बताया कि उन शिकायतों का स्टेटस क्या है? पहली बार हमने देखा पुलिस की गाड़ी में पैसा आया और पैसा बांटा गया। उपचुनाव में दस  से 15 हजार रुपये प्रति वोट पैसा बांटा गया जिसका हमने वीडियो बनाकर चुनाव आयोग को दिया। सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया, ऐसा लग रहा था जैसे कश्मीर में चुनाव हो रहा है। भाजपा के नेताओं के साथ हमेशा 20 से 30 अर्धसैनिक बलों की गाडिय़ां चलती थी। अलग-अलग रंगों की वर्दी में अर्धसैनिक बल ऐलनाबाद में तैनात किए गए। यह विडंबना है कि बार्डर से अर्धसैनिक बलों को हटाकर गुंडों के संरक्षण में लगा दिया।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें पिछली बार से आठ हजार से नौ हजार वोट ज्यादा मिले हैं। 

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

भाजपा अकेले चुनाव नहीं लड़ रही थी उनके साथ जजपा, हलोपा और कांग्रेस भी थे। भूपेंद्र हुड्डा तो भाजपा के इशारों पर चलने वाला आदमी बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुड्डा ने पैन की स्याही बदलकर सुभाष चंद्रा को जिताया फिर भाजपा की मदद से अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की राज्यसभा में भेजा। हुड्डा ने ऐलनाबाद में प्रचार किया लेकिन मंच से कहा कि गोपाल कांडा मेरा मित्र है, पुराना साथी है। ऐसा कहकर हुड्डा ने सीधा संकेत गोविंद कांडा को वोट देने के लिए दिया। 





उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने उनके दो साल के कार्यकाल में ही बरोदा और ऐलनाबाद के दो उपचुनाव हारे हैं। इसका मतलब है कि प्रदेश की जनता ने इन्हें सिरे से नकार दिया है। ऐलनाबाद में हार के बाद सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
पिछले तीन दिन से साजिश के तहत हरियाणा का माहौल खराब किया जा रहा है। जहां भाजपा का एक सांसद हाथ काटने और आंख निकालने की बात कह रहा है वहीं दूसरा राज्य सभा सांसद रामचन्द जांगड़ा जात-पात की बात कर रहा है। इससे पहले भी राजकुमार सैनी की पीठ पर हाथ रखकर प्रदेश का भाईचारा खराब किया गया। अब एक बार फिर भाजपा के नेता इसी प्रयास में हैं। राज्यपाल को इस सरकार को बर्खाश्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। पिछले दो दिनों में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में माहौल खराब करने के लिए सुनीता दुग्गल, रामचन्द जांगड़ा, अरविंद शर्मा और मनीष ग्रोवर को भेजा गया। ये बहुत बड़ी साजिश है जो ऊपर से रची गई है। पत्रकारों द्वारा दुष्यंत चौटाला के बार-बार इस्तीफा देने पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अभय चौटाला ने कहा कि वो इसका जवाब पहले ही दे चुके हैं कि शेर को घायल जरूर किया जा सकता है लेकिन गीदड़ कभी राज नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पिछली बार जजपा के नेताओं ने कहा था कि उन्होंने ऐलनाबाद में प्रचार नहीं किया इसलिए मैं जीत गया। इस बार तो भाई अजय चौटाला और दोनों भाई भी रात के दो-दो बजे तक प्रचार कर रहे थे लेकिन मैं फिर से जीतकर आ गया।

TAGGED:#Abhay Singh Choutala#chopta plus#ellenbad#haryana.govt.#oth#vidhansabhasirsanews
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article राजस्थान न्यूज।। बालक से कुकर्म के आरोपी निलंबित जज को भेजा जेल
Next Article भरत बैनीवाल को कांग्रेस ने भेजा नोटिस, एक सप्ताह में मांगा जवाब, संतोष जनक जवाब नहीं देने पर पार्टी से निकाल जा सकता है

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?