choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » ऐलनाबाद में केवल इनेलो की लहर :- अभय सिंह चौटाला
Home

ऐलनाबाद में केवल इनेलो की लहर :- अभय सिंह चौटाला

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 23, 2021
Share
3 Min Read

Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

 वैक्सीनेशन के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा: अभय चौटाला


ऐलनाबाद में केवल इनेलो की लहर चल रही है

भाजपा जानती है कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र अभय सिंह चौटाला का क्षेत्र है जहां से जानबूझकर भेदभाव किया गया


सिरसा, 23 अक्तूबर: इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा पूरे देश में वैक्सीनेशन के नाम पर राजनीति कर रही है जबकि लोकतंत्र में यह किसी भी सरकार का दायित्व होता है कि वह अपने देश की जनता का स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने का काम करे।
वे शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव मिर्जापुर थेड़, बुढ़ीमेड़ी, प्रतापनगर, अमृतसर कलां, अमृतसर खुर्द, मिर्जापुर, थोबरियां, दया सिंह थेड़, तलवाड़ा व ऐलनाबाद शहर में लोगों की जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा यह नहीं बताती कि इसके नाम पर उसने कितना पैसा एकत्रित किया है। वैक्सीनेशन के नाम पर भाजपा बढ़-चढक़र प्रचार कर रही है और अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता झूठी वाहवाही बटोरने के लिए लोगों के बीच ओच्छे हथकंडे अपना रहे हैं मगर ऐलनाबाद की जनता उन्हें मुंह नहीं लगाएगी। इनेलो नेता ने कहा कि ऐलनाबाद में केवल इनेलो की लहर चल रही है और इस लहर में उन्हें छोडक़र सभी पार्टियों के प्रत्याशी बह जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है किसान व कमेरे के हितों के लिए संघर्ष करती है। इनेलो नेता ने कहा कि पिछले सात सालों से हरियाणा में भाजपा की सरकार है और इस दौरान उन्होंने बार-बार हरियाणा विधानसभा में ऐलनाबाद के अंतिम छोर पर बसे गांवों की अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने की आवाज उठाई मगर सरकार ने सदैव उनकी बातों की अनदेखी की और आज वह किसान हितैषी बनने का ढोंग रच रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ गांवों के लोगों को राजस्थान से एक हजार रुपए प्रति टेंकर के हिसाब से पेयजल मंगवाकर पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है, खेती के लिए नहरों में जानबूझकर पानी नहीं छोड़ा जाता, मगर स्वयं को जनहितैषी सरकार कहलाने वाली भाजपा ने कभी भी आमजन की इस दिक्कत को दूर करने की कोशिश नहीं की क्योंकि भाजपा जानती है कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र अभय सिंह चौटाला का क्षेत्र है जहां से जानबूझकर भेदभाव किया गया। उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा उनसे भेदभाव करे मगर उनके क्षेत्र की जनता के साथ इस प्रकार का रवैया उन्हें बर्दाश्त नहीं है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री भागीराम, जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करिवाला, पूर्व मंत्री हंसराज जोसन, जसवीर सिंह जस्सा, विनोद दड़बी, मोहन लाल झोरड़, हरपाल सिंह, हंस राज बेगू मोजूद थे ।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Sirsa || पटाखों के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक, जानिए कब निकाला जाएगा ड्रा
Next Article भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ गांव-गांव जाकर मांगेंगे वोट ।। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के साथ आठ गांवों में करेंगे सभाएं।

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?