choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना :- अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवार की पहली बेटी तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी पर दी जाती हैं 21 हजार रुपये की राशि
Home

आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना :- अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवार की पहली बेटी तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी पर दी जाती हैं 21 हजार रुपये की राशि

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 2, 2021
Share
3 Min Read

 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना : चालू वित्त वर्ष में 314 बेटियों को दिया योजना का लाभ : उपायुक्त अनीश यादव

– अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवार की पहली बेटी तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी पर दी जाती हैं 21 हजार रुपये की राशि
सिरसा, 02 जुलाई।
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। आपकी बेटी हमारी बेटी लड़कियों के कल्याण के चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से बेटियों के कल्याण के लिए ‘आपकी बेटी-हमारी बेटीÓ योजना का लाभ दिया जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में 314 बेटियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्मी अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस योजना में लाभार्थी लड़की के खाते में कुल संचित राशि उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित देय होगी, बशर्ते की लाभार्थी लड़की अविवाहित हो। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए लाभार्थी लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीकाकरण कार्ड, आधार नम्बर (लड़की अथवा माता या पिता) आदि दस्तावेजों को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी से वैरीफाई करवाना आवश्यक है।
उपायुक्त यादव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री माता वंदना योजना, आपकी बेटी हमारी-बेटी योजना जैसी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचाया जाता है वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत बेटी के जन्म पर कूआं पूजन, गोद भराई आदि कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा बेस्ट मदर अवार्ड तथा महिला खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी आमजन को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने दाखिलों का टेंटेटिव शेड्यूल किया जारी, विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए विद्यार्थी 2 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेगें
Next Article गांव जसानियां में श्री गोसाई दादा महाराज मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए किया भूमि पूजन

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?