choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » Farmer protest, गांव जमाल में किसानों ने मनाया अनोखे ढंग से काला दिवस, Black Day in Jamal
Home

Farmer protest, गांव जमाल में किसानों ने मनाया अनोखे ढंग से काला दिवस, Black Day in Jamal

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 26, 2021
Share
4 Min Read

 गांव जमाल में किसानों ने मनाया अनोखे ढंग से काला दिवस, रुपावास, शक्कर मंदोरी, रुपाणा गंजा, रायपुर सहित सभी गांवों में किसानों ने घरों व वाहनों पर लगाए काले झंडे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे

 

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

चोपटा। किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर चौपटा क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। राजस्थान की सीमा से सटे गांव जमाल में किसानों ने अनोखे ढंग से काला दिवस मनाया । गांव जमाल के विजय बैनीवाल, सतानंद, कृष्ण, अजय भारी, घनश्याम डूडी, हरपाल सहित सैकड़ों किसानों ने बीजेपी सरकार के पुतले को  ऊंट के पीछे बांधकर घसीटा और गांव की गलियों में घूमाते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उधर रुपाणा गंजा, रुपावास, शक्कर मंदोरी, रायपुर सहित सभी गांवों में किसानों ने अपने घरों में व वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।  रोष स्वरूप किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, कृषि मंत्री मुर्दाबाद, बीजेपी- जेजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसानों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

गांव रुपाणा गंजा के किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान चौधरी राकेश कस्वां, चंद्रपाल, पवन कुमार, राजेश ढाका, ओमप्रकाश, कुलदीप, राजू , बलजीत, तेजपाल, साहब राम, कृष्ण कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रवीण कस्वां सहित सैकड़ों किसानों ने अपने घरों पर वाहनों पर काले झंडे लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने सिरसा में किसान चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान चौधरी राकेश कस्वां ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन 6 महीने से चल रहा है लेकिन सरकार ने कोई सुध नहीं ली । इसके चलते बुधवार को किसानों ने काला दिवस मनाया है।
गांव रुपावास में किसानों ने अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर किसान जगदीश चंद्र ने कहा कि पिछले 7 सालों में केंद्र सरकार ने जो जनविरोधी फैसले लिए हैं उनसे हर वर्ग दुखी है। इसीलिए बुधवार को काला दिवस  मनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों कृषि काले कानून तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। गांव शक्कर मंदोरी में किसानों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसान दीवान सहारण, नरेंद्र सहारण, सुभाष चंद्र, सुरजीत सहारण, राजेश सहारण सहित सैकड़ों किसानों ने किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाकर  काला दिवस मनाया। इस दौरान किसानों ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, मनोहर लाल मुर्दाबाद, कृषि मंत्री मुर्दाबाद , केंद्र व राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया‌। उन्होंने कहा कि सरकार  किसान विरोधी  तीन काले कानून लागू किए हैं उनको तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#chopta plusFarmer protestJamalkisanSirsa
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चोपटा क्षेत्र के किसानों ने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाकर मनाया काला दिवस, रुपावास, शक्कर मंदोरी, रुपाणा गंजा सहित सभी गांवों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे, फूंका पुतला ।
Next Article कोरोना संक्रमितों के सीटी/एचआरसीटी चेस्ट सहित अन्य लैब टेस्ट के लिए दरें निर्धारित : उपायुक्त प्रदीप कुमार

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?