choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » गांव साहूवाला द्वितीय के किसान ने प्रवक्ता पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर तरबूज और खरबूजे लगाकर शुरू की अतिरिक्त कमाई।। बलजीत राव ने अपनी सरपंच पत्नी अनीता राव के साथ आधुनिक खेती करके हासिल की दौलत और शोहरत
Home

गांव साहूवाला द्वितीय के किसान ने प्रवक्ता पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर तरबूज और खरबूजे लगाकर शुरू की अतिरिक्त कमाई।। बलजीत राव ने अपनी सरपंच पत्नी अनीता राव के साथ आधुनिक खेती करके हासिल की दौलत और शोहरत

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 19, 2021
Share
4 Min Read

 

प्रवक्ता बलजीत राव ( मोबाइल नं  9416640104) 


Reporting by : – Chopta plus
 Naresh Beniwal 9896737050

नाथूसरी चौपटा (नरेश बैनीवाल)  रेतीली जमीन, नहरी पानी की कमी, मंदे भाव और फसलों पर प्रकृति के प्रकोप के कारण लगातार उत्पादन गिरने से परंपरागत खेती घाटेे का सौदा बनती जा रही है। ऐसे मेंं किसान अपनी सूझबूझ, मेहनत और लगन से परंपरागत खेती के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई का जरिया खोजनेे में लगेेे रहते हैं। इसी कड़ी में गांव साहूवाला द्वितीय ( सिरसा) के किसान सेवानिवृत्त प्रवक्ता बलजीत राव ने 4 एकड़ में तरबूज और 4 एकड़ में खरबूजा लगाकर परंपरागत कृषि के साथ अतिरिक्त आमदनी शुरू की।  बलजीत राव ने अपनी पत्नी सरपंच अनिता राव व एमबीए पास पुत्र दुष्यंत राव के सहयोग से आधुनिक तरीके से खेती करके जो दौलत और शोहरत हासिल की है  उसकी क्षेत्र में चारों तरफ सराहना की जा रही है ।  लीक से कुछ हट कर कुछ करने के जज्बे नेे शिक्षा, राजनीति व समाज सेवा के साथ-साथ बलजीत राव व अनिता राव को आस-पास के गांवों में अलग पहचान भी दिलवाई । अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana


स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद तरबूज और खरबूजे लगाकर शुरू की अतिरिक्त कमाई

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

प्रवक्ता बलजीत राव ( मोबाइल नं  9416640104) ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष साल 2020 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खेती पर ध्यान देना शुरू किया। आधुनिक खेती करने के इरादे से उन्होंने फल सब्जियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उन्होंने बताया कि अपने ससुराल गांव खारियां डोबी से प्रगतिशील किसान सुरेंद्र और विजेंदर से प्रेरणा लेकर खरबूजा और तरबूज लगाने का मन बनाया। अपनी  सरपंच पत्नी अनीता राव के सहयोग से 4 एकड़ में खरबूजा और 4 एकड़ में तरबूज लगाकर कमाई शुरू की। जिसे उन्हें डेढ़ लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से कमाई होने लगी।  उन्होंने बताया कि 1 एकड़ में करीब 150  क्विंटल खरबूजे की पैदावार हो जाती है।  और जिस का भाव 22 से 25 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलता है। इसी प्रकार तरबूज का उत्पादन भी अच्छा हुआ इस समय तरबूज 13 से 16 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही किन्नू का बाग लगा रखा है जिसमें उन्हें सरकार द्वारा अनुदान पर पानी की डिग्गी, ड्रिप सिस्टम और 10 हॉर्स पावर का सोलर सिस्टम मिला हुआ है जिससे खरबूजे में तरबूज की फसल में  ड्रिप सिस्टम द्वारा सिंचाई करके पानी की बचत हो जाती है और फल भी खराब नहीं होते। उन्होंने बताया कि ड्रिप सिस्टम से पानी व खाद व दवाई सीधे पौधे की जड़ों में मिल जाती है तथा पानी बेकार नहीं जाता। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनकी सरपंच पत्नी अनीता राव अपनी व्यस्त जीवनशैली होने के बावजूद भी हर दिन 3 से 4 घंटे फसल की देखभाल अवश्य करती है। उन्होंने बताया कि उनके खेत में लगे तरबूज में खरबूजे को आसपास के गांव के लोग काफी पसंद करते हैं। उनका कहना है कि परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीके से फल, सब्जी इत्यादि लगाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

उनका कहना है कि मंडी दूर होने के कारण यातायात खर्च  ज्यादा हो  जाता है।  तरबूज में खरबूजे को बेचने के लिए कई बार बठिंडा    या अन्य मंडियों में ले जाना पड़ता है। सिरसा के आसपास फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट विकसित हो जाए तो यातायात कम खर्च कम होने से बचत ज्यादा हो जाएगी।

TAGGED:#chopta plusagriculture newsmodern farmersahuwala IISirsawater lemonतरबूज और खरबूजाप्रगतिशील किसानसाहूवाला द्वितीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गांव जोगीवाला में एक पखवाड़े में 13 लोगों की मौत, ग्रामीणों में खौफ
Next Article ध्रुवस्वामिनी नाटक की तात्विक समीक्षा – नाटक के अंत में लोकतांत्रिक मूल्यों को भी दिखाया गया है जहां जनता स्वयं अयोग्य शासक को हटाने का निर्णय लेती है

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?