choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » Good news| पैंतालिसा क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बारिश होने से देशी कपास व बीटी नरमे की फसल को फायदा, गर्मी से मिली राहत,
Home

Good news| पैंतालिसा क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बारिश होने से देशी कपास व बीटी नरमे की फसल को फायदा, गर्मी से मिली राहत,

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 13, 2021
Share
2 Min Read

 पैंतालिसा क्षेत्र में बारिश होने से  फसलों को फायदा, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana
चोपटा। पैंतालिसा क्षेत्र  में 2 दिन से रुक-रुक कर हो रही  बारिश से  देशी कपास व बीटी नरमे की फसल को संजीवनी मिली, वहीं लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार चोपटा खंड में इस समय तक करीब 22000 हेक्टेयर में देसी कपास व बीटी नरमे की बिजाई की जा चुकी है। किसान महेंद्र सिंह, शिव शंकर, राकेश कुमार, जगदीश, राम कुमार ने बताया कि इस समय हो रही हल्की बारिश से सावनी की फसल को काफी फायदा होगा।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana
 किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से धूल भरी आंधी चल रही थी जिसकी वजह फसलो को काफी नुकसान हो रहा था। अब जो बारिस हुई है इससे धूल मिटी के साथ साथ गर्मी से भी निजात मिली है। अब किसानों को फसल का उत्पादन भी बंपर होने की उम्मीद बढ़ गई है।   राजस्थान की सीमा से सटे पैतालिसा क्षेत्र के  कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, चाहरवाला, रामपूरा नवाबाद, जसानियां, राजपुरा साहनी, गुसाई आना, बकरियांवाली, गुड़िया खेड़ा, माधोसिंघाना, ढूकड़ा, सहित कई सहित कई गांवों में हल्की बारिश हुई। गौरतलब हैै कि ये गांव नहरों के अंतिम छोर पर पडऩे के कारण इन गांवों की अधिकतर जमीन बिरानी है तथा सावनी की फसल मानसून की बारिश पर आधरित होती है।  किसानों ने बीटी नरमें व देशी कपास की बिजाई तो कर दी। लेकिन नहरी पानी के अभाव के कारण उसमें सिंचाई नहीं हो पा रही थी। किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए तो फायदेमंद  है। बारिश होने से फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनके डीजल का खर्च बच जाएगा। बारिश से फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा। किसानों का कहना है कि अभी तक हल्की बारिश हुई है और ज्यादा बारिश होने पर बिरानी जमीन में ग्वार बाजरे की भी बिजाई की जा सकेगी।

TAGGED:#agriculture#chopta plus#kumharia sirsabarishbreaking newsBT narmaGood newskisanNaresh beniwalNathusari Choptarain
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article sirsa | जिला में वीरवार को 1350 नए कोरोना संक्रमण के केस आए सामने, ठीक हुए 689 व्यक्तियों को किया गया डिस्चार्ज
Next Article कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए चोपटा, राजपुरा साहनी व रायपुर में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?