choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » लाखों रुपये की 75 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू
Home

लाखों रुपये की 75 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 15, 2021
Share
9 Min Read

 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050

सीआईए सिरसा की मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्यवाही ।
लाखों रुपये कीमत की 75 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू  ।

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

सिरसा जिला में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिहं के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान विभिन्न जगहों से दो युवको को लाखों रुपए की 75 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । सीआईए प्रभारी इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान दवेंद्र कुमार उर्फ डीके पुत्र बलराज उर्फ बला निवासी चुली खुर्द हाल दडौली रोड़ मंडी आदमपुर जिला हिसार व दीपक उर्फ दीपू पुत्र बलीस चंद्र निवासी बी ब्लॉक सिरसा के रूप में हुई है । उन्होने बताया की पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालुम कर सभी लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायरों की तलाश शुरु कर दी है । उन्होने बताया की सीआईए सिरसा पुलिस टीम के उप निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बाला जी भारत पेट्रोल पम्प गांव दड़बा कंला क्षेत्र में मौजुद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को रोक कर उसकी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 50 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी देवेंद्र कुमार उर्फ डीके के खिलाफ जिला सिरसा व फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम व अन्य अपराधिक धाराओं के तहत 8 मामलें दर्ज है । पकड़ा गया आरोपी दवेंद्र एनडीपीस एक्ट के तीन मामलों में वांछित है ।
                           सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि एक अन्य घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान रानियां बाईपास रोड़ सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 25 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र बलीस चंद्र निवासी बी ब्लॉक सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान रानियां बाईपास रोड़ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू  कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई हुई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

सीआईए डबवाली पुलिस ने 16 ग्राम हेरोइन सहित दो युवकों को किया काबू
सिरसा जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों से दो युवकों को 16 ग्राम हेरोइन  के साथ काबू किया है । जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान मेन गेट नेशनल कॉलेज सिरसा क्षेत्र से स्कूटी सवार एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राहुल कुमार पुत्र सतबीर कुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान मेन गेट नेशनल कॉलेज सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू  कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई हुई है ।
                            वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव गंगा क्षेत्र से एक युवक को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान अनिल कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी गंगा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव  गंगा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू  कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई हुई है । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी  कार्यवाही की जाएगी ।

एक किलो 25 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति  काबू

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

कालांवाली पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान घंटाघर चौक सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को एक किलो 25 ग्राम गांजा के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजकुमार उर्फ कालू पुत्र रत्न लाल निवासी गऊशाला मोहल्ला नजदीक खाजा खेड़ा मोड़ सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक जागर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान घंटाघर चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश कि तो शक के बिनाह पर उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक किलो 25 ग्राम गांजा बरामद हुआ । पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा । रिमांड अवधि के दौरान गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यावाई की जाएगी ।


Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article 15 मार्च 2021 हरियाणा – राजस्थान की खबरों का पिटारा
Next Article राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय एडवेंचर फेस्टिवल में किया शानदार प्रदर्शन

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?