choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » अनाज मंडी नाथूसरी चोपटा में मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसानों ने सिरसा भादरा किया रोड जाम
Home

अनाज मंडी नाथूसरी चोपटा में मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसानों ने सिरसा भादरा किया रोड जाम

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 2, 2020
Share
3 Min Read

 

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana

मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसानों ने नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी के सामने किया रोड जाम 

चोपटा प्लस न्यूज

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

 अनाज मंडी नाथूसरी चोपटा में मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसानों ने सिरसा भादरा रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक रोड जाम करने से सिरसा भादरा रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी  लाइनें लग गई। पुलिस थाना प्रभारी सत्यवान के आश्वासन के बाद किसान रोड से हटे व आने जाने वालों को रास्ता दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए । मूंगफली की खरीद न होने से परेशान आंदोलनकारी किसान संदीप बैनीवाल, कुंदन बैनीवाल, रमेश कुमार जोधकां, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, गिरधारी लाल, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, मदन लाल, देवीलाल, सहदेव भांभू निरबाण, रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास मूंगफली बेचने के लिए मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी मूंगफली नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी में सोमवार को खरीद की जाएगी। जिसको लेकर किसान सुबह से ही अनाज मंडी में अपनी मूंगफली लेकर आने शुरू हो गए। लेकिन जब टोकन की बारी आई तो अधिकारियों ने फर्द, गिरदावरी व अन्य कागजात मांगने शुरू कर दिए। किसानों का कहना है कि उनके पास मैसेज में ऐसी कोई मांग नहीं मिली की कागजात पूरे करने हैं। लेकिन अधिकारियों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए टोकन देने से मना कर दिया। रोष स्वरूप किसानों ने करीब 2 बजे अनाज मंडी के गेट के सामने सिरसा भादरा रोड पर आंदोलन शुरू कर रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे तक किसानों ने रोष प्रदर्शन करते किया और सरकार विरोधी नारे लगाए । इसी दौरान थाना प्रभारी नाथूसरी चौपटा सत्यवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।  और किसानों की समस्या सुनने के बाद थाना प्रभारी ने मंडी अधिकारियों से फोन पर बात की। व 1 घंटे में किसानों की समस्या का हल करने के आश्वासन के बाद किसान माने और रास्ते को खोल दिया गया। उधर किसानों का कहना है कि सरकार नए नए कानून लगा कर उन्हें परेशान कर रही है। जबकि इस काम धंधे के समय में उनके पास समय कम होता है और जब मंडी में अनाज बेचने के लिए आते हैं तो कभी कोई कागज लाना तो कभी कोई कागज लाने की मांग करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा उनकी फसल बेचने की प्रक्रिया को सरल किया जाए। उधर इस बारे में परचेज़र वेद प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों के पास मैसेज तो कृषि विभाग की तरफ से गया है, लेकिन उनकी गाइडलाइन के अनुसार उन्हें किसानों को कागजात तो पूरे करने ही होंगे तभी अपनी फसल बेच सकते हैं।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:chopta latest news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article श्री सालासर धाम मंदिर सिरसा में श्री बालाजी महाराज की भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन
Next Article केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने नाथूसरी कलां में सिरसा भादरा रोड 4 घंटे रखा जाम

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?