choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » संसदीय क्षेत्र का विकास करवाने में नहीं छोड़ूंगी कोई कोर कसर : सुनीता दुग्गल । Chopta News .
Home

संसदीय क्षेत्र का विकास करवाने में नहीं छोड़ूंगी कोई कोर कसर : सुनीता दुग्गल । Chopta News .

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 19, 2020
Share
6 Min Read
dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana

युवा नशे को नहीं शिक्षा व खेल को बनाएं जीवन का लक्ष्य : सुनीता दुग्गल–

-सांसद सुनीता दुग्गल ने गांव नरेल खेड़ा में किया 27 लाख रुपये लागत की सड़क का उद्घाटन


सिरसा, 19 अगस्त।
सिरसा लोकसभा सासंद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली ऐसी सरकार है, जिसने सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। विकास के इस मूल मंत्र को अपनाते हुए क्षेत्र के लोगों ने भी 70 साल बाद यहां पर कमल खिलाने का काम किया है, इसके लिए क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं। लोगों ने सांसद बनाकर जिस आशा व उम्मीद के साथ उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी, वो उस पर खरा उतरेंगी और क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।
सांसद सुनीता दुग्गल बुधवार को सायं गांव नरेल खेड़ा में गुरू ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों की प्रकाश पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। फिरनी से लेकर रणदीप सिंह ढिल्लो के आवास तक निर्मित इस सड़क के निर्माण पर 27 लाख रुपये धनराशि खर्च हुई है। इंटर लोकिंग ब्लॉक से बनी यह सड़क 2200 फुट लंबी व 14 फुट चौड़ी है। सांसद के यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उपस्थित सभी ने मॉस्क आदि लगाकर कोरोना बचाव संबंधी नियमों की पूर्ण पालना की।
सांसद ने कहा कि पूर्व की विपक्षी की सरकारों में यह क्षेत्र विकास के मामले में उपेक्षा का दंश झेल रहा था और जितना विकास होना चाहिए था, वो नहीं हो पाया। यहां के लोगों ने 70 साल में पहली बार विकास को मुद्दा बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताकर कमल का फूल खिलाया और उन्हें सांसद बनाकर इस क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया है। इसके लिए क्षेत्र के सभी लोगों की मैं तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। मैं लोगों को पूर्ण विश्वास दिलाती हंू कि क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ-सबका विकास मूल मंत्र है और सरकार ने पूरे प्रदेश में समान विकास करवाकर इसको सार्थक भी किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से संबंधित कोई भी विकास कार्य हो, उसके बारे में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री से बात करके उसे पूरा करवाने का भरसक प्रयास करेंगी।

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana


उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढने के लिए किसी भी व्यक्ति व समाज के लिए शिक्षा का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने विशेषक युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे की बजाए शिक्षा व खेलों को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। शिक्षा व्यक्ति का वो हथियार जिसके बल पर वो जीवन की ऊंचाईयों को छू सकता है। उन्होंने अभिभावकों का भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं और रूचि अनुसार उनको खेलोंं में जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई क्षेत्र की बेटी कंचन सिंगला व इससे पहले सचिन गुप्ता आईएएस के लिए चयनित हो चुके हैं। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे युवाओं से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि उनकी हाल ही में प्रदेश के खेल मंत्री से बात हुई हैं। मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यदि कोई पंचायत सरकार की हिदायत अनुसार दो या ढाई एकड़ जमीन उपलब्ध करवाती है तो वहां पर खेल स्टेडियम व जिम आदि खेल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को सरलता व सुगमता के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त हो, इसी उद्ेश्य के साथ प्रदेश सरकार ने 15 किलोमीटर पर महिला कॉलेज खोले जाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में गत दिनों रानियां के गांव गोरीवाला में राजकीय महाविद्यालय खोला गया है। यह महाविद्यालय गांव के साथ आस-पास के क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने में अहम कड़ी साबित होगा। सांसद ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष बिजली,पानी,सड़क आदि से संबंधित समस्याएं रखी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलकोर सिंह, सरपंच नरेलखेड़ा कुलवंत सिंह, बग्गुवाली सरपंच लखवीर सिंह, नायब सिंह ढिल्लो, रणदीप सिंह ढिल्लो, मंडल अध्यक्ष गुरपाल सिंह, रणवीर बागंड़वा आदि उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से बीडीपीओ अनिल बिश्रोई, डिंग मार्केट कमेटी सचिव मनोज दहिया, कार्यकारी अभियंता आर.एस मलिक, एएसडीओ प्रमोद जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article कुत्तियाना माइनर पर हो रही थी पानी चोरी , जमाल व कुत्तियाना के किसानों ने मौके पर जाकर किया पर्दाफाश। Chopta News
Next Article किड्स प्ले स्कूल संचालक स्कूलों के रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?