चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक हादसे में एक युवक की मौ*त,
हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां व 8 वां मील के पास वीरवार रात्रि को दो सडक़ हादसे हुए । एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, और दूसरे हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दड़बा कलां के पास कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई। टकर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची।
पहला हादसा:
सिरसा से चौपटा रोड पर 8वां मील के पास बाइक के अज्ञात वाहन ने टकर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। राहगिरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव अरनियांवाली निवासी अजय पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। मृतक अजय कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था । और उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है जानकारी के अनुसार नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव अरनियांवाली निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार शेरपुरा गांव में गया हुआ था। वह बाइक पर वापस अपने गांव अरनियांवाली में बाइक पर आ रहा था। वह जैसे ही वीरवार रात्रि को साढ़े दस बजे 8 वां मील के पास पहुंचा। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टकर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चोपटा थाना में कार्यरत एसआई हिम्मत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
दूसरा हादसा
दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
गांव दड़बा कलां के पास कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। टकर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। इस समाचार को अपडेट किया जा रहा है।
