Developed by Mukesh Gusaiana
Developed by Mukesh Gusaiana
Developed by Mukesh Gusaiana
ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल मानक दिवान का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत ।
चौपटा । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल मानक दिवान का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस बार भी शानदार रहा। स्कूल के प्राचार्य पवन शर्मा ने बताया कि इस बार भी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के चमकते सितारे युवराज , नेहा व नितेश ने क्रमश: 94 % , 93% व 93% अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चे और अध्यापक बधाई के पात्र हैं। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता अध्यापकों एवं स्कूल का नाम पर देश भर में रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी है। स्कूल के संचालक अजब बेनीवाल ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
फोटो।

