choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » छीनी गई इनोवा गाड़ी मात्र 48 घंटे में बरामद, घटना के तीन आरोपी काबू
Home

छीनी गई इनोवा गाड़ी मात्र 48 घंटे में बरामद, घटना के तीन आरोपी काबू

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 8, 2020
Share
8 Min Read

 

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

छीनी गई इनोवा गाड़ी मात्र 48 घंटे में बरामद, घटना के तीन आरोपी काबू

चोपड़ा प्लस। जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए बीती 6 अगस्त, 2020 को कालांवाली थाना के गांव तारूआना क्षेत्र से हथियारों के बल पर छीनी गई इनोवा गाड़ी की घटना को 48 घंटों में सुलझा लिया है । पुलिस ने इस संबंध में घटना के तीन आरोपियों को काबू कर छीनी गई इनोवा गाड़ी भी बरामद कर ली है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कालांवाली के डीएसपी श्री नरसिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी माडी, हरजिन्द्र उर्फ हैप्पी पुत्र कुलवंत सिंह व हरप्रीत उर्फ गग्गू पुत्र राम सिंह निवासियान जग्गाराम तीर्थ जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि इस घटना को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक एंवम पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. अरूण सिंह ने सीआईए कालांवाली व कालांवाली थाना की पुलिस टीमों का गठन किया था । सीआईए कालांवाली के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के तीन आरोपियों को पंजाब के गांव जग्गाराम तीर्थ जिला बठिंडा क्षेत्र से काबू कर छीनी गई इनोवा गाड़ी बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान कई अन्य अपराधिक वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता । डीएसपी कालांवाली नरसिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जाएंगे । गौरतलब है कि बीती 6 अगस्त को जिला मानसा के गांव गग्गोवाल निवासी ज्ञान चंद पुत्र विलायती राम गांव तारूआना क्षेत्र में नहर किनारे अपनी इनोवा गाड़ी को खड़ी कर नहर में नहा रहा था । उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार चार युवक आए और हथियारों की नोक पर उक्त इनोवा गाड़ी को छीनकर मौका से फरार हो गए । इस संबंध में ज्ञानचंद पुत्र विलायती राम निवासी गग्गोवाल जिला मानसा की शिकायत पर कालांवाली थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
फोटो नंबर 1

बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Developed by Mukesh Gusaiana

300 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित दो व्यक्ति काबू
सिरसा,8 अगस्त…………
 जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की थाना शहर डबवाली पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 300 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर डबवाली प्रभारी इंस्पैक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मिंटू पुत्र अजमेर सिंह व गुरमेल पुत्र अवतार सिंह निवासियान डबवाली के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि थाना शहर डबवाली की देसूजोधा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से रहे व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त दोनों व्यक्तियों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 300 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई । पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

गांजा पत्ती सहित दो लोग गिरफ्तार

सिरसा,8 अगस्त………. जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुऐ जिला की थाना शहर डबवाली पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान मंडी डबवाली क्षेत्र दो लोगों को 200 ग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर डबवाली प्रभारी इंस्पैक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान ज्ञान सिंह पुत्र इंद्र निवासी किलियांवाली मंडी (पंजाब) व सुनील पुत्र सुखदेव निवासी मंडी डबवाली के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने बताया की थाना शहर डबवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान मंडी डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से आ रहे लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश कि तो शक के बिनाह पर उक्त दोनों लोगों को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा । रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यावाई की जाएगी ।

NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Developed by Mukesh Gusaiana

12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू
सिरसा,8 अगस्त…………. जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव नेजिया खेड़ा क्षेत्र से दो युवकों को 12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सतपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र ओम प्रकाश निवासी नानूआना व भीम सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी फूलकां के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव नेजिया खेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त दोनों युवकों को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जायेगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article श्री कृष्ण प्रणामी निजधाम नाथूसरी चोपटा में कार्यक्रम 12 को । Chopta News
Next Article गांव माखोसरानी में बारिश के लिए हवन यज्ञ का आयोजन,गांव धिंगतानिया में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

ताजा खबरें

Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
स्वास्थ्य समाचार
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Home
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Home
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Home
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?