चोपटा। खंड के गाँव माखोसरानी में मंगलवार को प्राचीन डेरा बाबा हरीनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर डेरा परिसर में हवन यज्ञ ओर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन कर भगवान का स्मरण किया गया। हवन यज्ञ व भंडारे का शुभारंभ गद्दिशिन महंत नानुनाथ व सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कासनियां दवारा किया गया। सभी ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हनुमान शास्त्री, रोहतास कासनियां, मसतीराम नाई, जगदीश नम्बरदार, मुकेश स्योरण, संदीप स्योरण, सतपाल कड़वासरा, बलबीर भगत, नाथूराम, बनवारी लाल, दलीप नागल, सहित कई ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति डाली।
Sign in to your account