choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » किसान बागवानी खेती व एफपीओ बनाकर बढ़ाएं आमदनी, फलों की खेती के लिए मिलती है सब्सिडी , जानिए पूरी जानकारी
Home

किसान बागवानी खेती व एफपीओ बनाकर बढ़ाएं आमदनी, फलों की खेती के लिए मिलती है सब्सिडी , जानिए पूरी जानकारी

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: January 10, 2023
Share
4 Min Read

Chopta Plus  उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि किसान परंपरागत खेती की बजाय बागवानी खेती व किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर अपनी आमदनी बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकते हैं। सरकार की ओर से इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana


उपायुक्त मंगलवार को खंड रानियां के गांव नाईवाला, दारियावाला व जोधपुरिया में किसान उत्पादक संगठन व कीनू के बागों का दौरा कर किसानों से बातचीत कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि बागवानी विभाग की ओर से किसानों को फलों की खेती करने के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। जिला के किसान बागवानी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।  


फलों की खेती के लिए प्रति एकड़ करीब 43 हजार रुपए मिलती है सब्सिडी
उपायुक्त ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को फलों की खेती के लिए आरंभ में प्रति एकड़ 23 हजार रुपए तथा अगले दो साल तक 10-10 हजार रुपए बागों के रख-रखाव के लिए प्रदान किए जाते हैं। एक किसान अधिकतम 10 एकड़ में खेती के लिए यह प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकता है। इसी प्रकार एफपीओ के गठन के लिए सरकार की ओर से प्रोजेक्ट व मशीनरी के लिए करीब 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस समय सिरसा जिले में करीब 26 एफपीओ कार्यरत हैं तथा 8 एफपीओ ऐसे हैं, जिन पर फलों की वाशिंग, फलों के आकार के आधार पर ग्रेडिंग व पैकेजिंग आदि कार्य होता है। एक एफपीओ में करीब 200 से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। ये किसान अपनी फसलों की पूरी प्रोसेसिंग व मार्केटिंग स्वयं करते हैं तथा बाजार में इनकी बिक्री करते हैं। अच्छी प्रोसेसिंग के बाद किसानों को फसलों के दाम भी ठीक मिलते हैं, जिस कारण किसानों को परंपरागत खेती की बजाय बागवानी की खेती में अधिक लाभ होता है।

बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Developed by Mukesh Gusaiana



खजूर, अंजीर, बेर, ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए भी अपार संभावनाएं
उपायुक्त ने बताया कि इस समय जिला सिरसा में कीनू व अमरूद की खेती अधिक की जाती है। इसके अलावा सिरसा जिला का वातावरण खजूर, अंजीर, बेर, ड्रैगन फ्रूूट आदि की खेती के लिए भी उपयुक्त है। किसान इन फलों की खेती करके भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। बागवानी विभाग के माध्यम से किसानों को सभी जरूरी मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।


एफपीओ व बागों का किया दौरा
उपायुक्त ने आज के दौरे के दौरान गांव नाईवाला में बने सिरसा यूनिक फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड का दौरा किया तथा इसमें कीनू फल की पूरी प्रोसेसिंग को देखा। 


इसके अलावा उपायुक्त गांव दारियावाला के किसान जसवंत के आठ एकड़ में लगे कीनू के बाग तथा गांव जोधपुरिया के किसान रोहताश के 22 एकड़ में लगे कीनू के बागों की खेती को भी देखा तथा किसानों से उनकी फसल, उत्पादन, बिक्री आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा कीनू की खेती में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। 



इस अवसर पर उनके साथ जिला उद्यान अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा, बागवानी विकास अधिकारी रानियां प्रोमिला जांगड़ा, एफपीओ नाईवाला के चेयरमैन रंजीत नैन, निदेशक सुनीता गोदारा, सज्जन नैन, चेयरमैन रणजीत नैन व खारी सुरेरा ऐलनाबाद एफपीओ के निदेशक मनोज सिहाग सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Developed by Mukesh Gusaiana

TAGGED:#agriculturebagwaniharyananewsmandi bhavsirsanewsकृषिरोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article अटल भूजल योजना : गांव मल्लेकां में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Next Article HSSC Breaking HSSC हरियाणा ने CET का रिजल्ट जारी किया। जानने के लिए क्लिक करें

ताजा खबरें

Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
स्वास्थ्य समाचार
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Home
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Home
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Home
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?