Farewell ceremony चोपटा । राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के सभागार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। Farewell ceremony organized in honor of class 12th girl students at Government Girls Senior Secondary School Nathusari Kalan
Farewell ceremony समारोह का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारिया एवं समाजसेवी रोशनी ढिढारिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने छात्रों को परिश्रम लगन और मेहनत के साथ भविष्य की पढ़ाई पर अपने विचार रखें और जीवन की प्रत्येक चुनौती को धैर्य के साथ प्रगति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्नेहपूर्ण विदाई देना था।कार्यक्रम की शुरूआत मे कक्षा 12वीं की छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्या सरिता चौधरी एवं प्रवक्ता दलबीर सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त संस्कार और शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव हैं।
Farewell ceremonyकक्षा 12वीं की छात्राओं ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनुभव सांझा किए। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन, मित्रों के सहयोग और विद्यालय में बिताए यादगार पलों को भावुक शब्दों में व्यक्त किया। कई छात्राओं की आंखें नम हो गई, जिससे वातावरण भावनात्मक हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह को और भी रंगीन बना दिया। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने नृत्य, गीत और टाइटल के माध्यम से अपनी वरिष्ठ छात्राओं के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।
हास्य-व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियों ने सभी को आनंदित किया, वहीं भावपूर्ण गीतों ने सबको भावुक भी कर दिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रत्येक छात्रा को स्मृति-चिह्न और शुभकामना-पत्र भेंट किए गए। मेधावी छात्राओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में सदैव सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर मधुर स्मृतियों को सांझा किया। प्रावक सोहन सिंह एवं लीलाधर बैनीवाल ने कहा कि यह विदाई समारोह न केवल छात्राओं के लिए यादगार रहा, बल्कि विद्यालय परिवार के लिए भी गर्व और भावनाओं से भरा क्षण सिद्ध हुआ।
विद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि कक्षा 12वीं की छात्राएं भविष्य में अपने लक्ष्य प्राप्त कर विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर पूरा विद्यालय स्टाफ, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सभी शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। #Farewell ceremony
