कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि अशोक बैनीवाल रहे। इस दौरान राजबाला मैडम तथा आंगनबाड़ी वर्कर सुमित्रा, लीलावती और राजू ने महिलाओं एवं अभिभावकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सहायता योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना और लाडो लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
आंगन मिलन उत्सवः पनिहारी में महिलाओं को पोषण, टीकाकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में आईसीडीएस सेवाओं के तहत बच्चों एवं महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इनमें पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं, पूरक पोषाहार, टीकाकरण, संदर्भ सेवाएं, स्वास्थ्य जांच तथा अनौपचारिक पूर्व-विद्यालय शिक्षा आदि शामिल हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के उचित पोषण और उनके स्वास्थ्य एवं विकास में संतुलित आहार की भूमिका के बारे में भी जागरूक किया।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में आंगनबाड़ी हेल्पर लाजवंती, सुनैना और मुन्नी देवी ने सहयोग किया। इस अवसर पर महिलाओं और ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों के पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

