Nathusari Chopta Seva Setu Camp Nathusari Chopta Seva Setu Camp

नाथूसरी चौपटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन दिवसीय सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे। 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चौपटा, 14 अक्टूबर को गांव जमाल और 15 अक्टूबर को गांव डिंग में कैंप आयोजित होगा। इन कैंपों में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि सेवा सेतु कैंपों का उद्देश्य पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना है। कैंप में संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पात्र लाभार्थियों के आवेदन व पंजीकरण की कार्रवाई मौके पर करने का प्रयास किया जाएगा।

बड़ा हादसा: गोगामेड़ी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के लोगों के लिए 13 अक्टूबर का कैंप बीडीपीओ कार्यालय में, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए 14 अक्टूबर को जमाल और 15 अक्टूबर को डिंग गांव में कैंप लगाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्या और सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

कैंपों में लाडो लक्ष्मी योजना, ऋण सहायता योजनाओं, पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र लोगों को संबंधित योजना के लिए आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। नाथूसरी चौपटा के अलावा ऐलनाबाद, रानियां, ओढ़ां, बड़ागुढ़ा और डबवाली क्षेत्र में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंप लगाए जाएंगे।

प्रशासन ने नाथूसरी चौपटा, जमाल और डिंग क्षेत्र के नागरिकों से निर्धारित तारीख पर सेवा सेतु कैंप में पहुंचने की अपील की है। लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और आवेदन भी रख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *