सिरसा से सालासर बालाजी के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा चल रही है। जानें ₹355 किराया, सुबह 8:10 बजे रवाना होने का समय और पूरा रूटसिरसा से सालासर बालाजी के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा चल रही है। जानें ₹355 किराया, सुबह 8:10 बजे रवाना होने का समय और पूरा रूट

चोपटा। सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद की ओर से ‘सालासर धाम एक्सप्रेस’ बस सेवा संचालित की जा रही है। यह बस सिरसा से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर फतेहाबाद, हिसार, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ होते हुए शाम 4:05 बजे सालासर बालाजी धाम पहुंचती है।

सिरसा से सालासर बालाजी का किराया 355 रुपये बताया गया है। बस सेवा से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सालासर धाम जाने में सुविधा मिलती है।

प्रमुख बस स्टॉप एवं समय

बस सिरसा से सुबह 8:10 बजे, डिंग रोड से 8:30 बजे, दरियापुर से 8:40 बजे, फतेहाबाद पुराने बस स्टैंड से 8:50 बजे और नए बस स्टैंड से 9 बजे रवाना होती है। इसके बाद धागड़, बड़ोपल, अग्रोहा और हिसार होते हुए बस राजगढ़ पहुंचती है।

हिसार आगमन सुबह 10 बजे तथा यहां से बस 10:30 बजे रवाना होती है। राजगढ़ आगमन दोपहर 12:10 बजे और यहां से 12:40 बजे प्रस्थान का समय बताया गया है। इसके बाद बस हडियाल, चूरू, रामगढ़, फदनपुरा, दो जाकी धाम, फतेहपुर सीकरी, लक्ष्मणगढ़ और जाजोद होते हुए शाम 4:05 बजे सालासर बालाजी पहुंचती है।

वापसी का समय

सालासर बालाजी धाम से सिरसा के लिए बस सुबह 6:30 बजे रवाना होती है और करीब दोपहर 2:30 बजे सिरसा पहुंचती है।

श्रद्धालुओं के लिए यह सीधी बस सेवा धार्मिक यात्रा को सुविधाजनक बनाने वाली महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित रोडवेज बस स्टैंड से समय और किराए की ताजा जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *