भिवानी में अग्निवीर भर्ती का बड़ा अपडेट, 7138 युवाओं का फिजिकल टेस्टभिवानी में अग्निवीर भर्ती का बड़ा अपडेट, 7138 युवाओं का फिजिकल टेस्ट

भिवानी, 4 सितंबर। भिवानी के भीम स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान सेना अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, अनुशासन और देश सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के कर्नल बीआर शेखावत ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि अग्निवीर भर्ती में शारीरिक परीक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट किस प्रकार लिया जाता है, इसकी जानकारी भी दी। सेना अधिकारियों ने युवाओं को पढ़ाई के साथ नियमित शारीरिक अभ्यास और बेहतर दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।

चार जिलों के 7,138 अभ्यर्थी दे रहे फिजिकल टेस्ट

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण 7,138 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। भर्ती रैली 2 से 15 सितंबर तक भीम स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रतिदिन सुबह करीब 4 बजे बैच के अनुसार प्रवेश दिया जा रहा है।

फिजिकल टेस्ट में 1600 मीटर दौड़, 6 से 10 चिन-अप, 9 फीट डिच जंप और जिग-जैग बैलेंस जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को अगले दिन चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

सेना अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स से भर्ती प्रक्रिया में अनुशासन और पूरी लगन के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *