चोपटा 04 सितंबर। नहराना हेड पर शेरांवाली नहर में कम पानी छोड़े जाने पर किसानों ने शुक्रवार को धरना शुरू कर दिया। किसान व ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर पर्याप्त मात्रा पर पानी नहीं छोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी। नहराना हेड पर धरना जारी रहेगा। इससे पहले गांव दड़बा कलां, कैंरावाली, अरनियांवाली, रंधावा, बकरियांवाली व अन्य गांव के ग्रामीण व किसान शुक्रवार दोपहर को 12 बजे नहराना हेड पर पहुुंचे।
इसके बाद दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। गांव अरनियांवाली के सरपंच कृष्ण कुमार खोथ, बनवारी, जिले सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, विनोद कुमार, जयवीर सिंह, बलवीर सिंह ने बताया कि शेरांवाली नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ जा रहा है।
जिससे सिंचाई तो दूर गांव में पीने के पानी की भ्भी समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से नहर में 230 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना चाहिए था। मगर नहर में 30 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है। इससे टेल पर पडऩे वाले गांवों में तो पानी पहुुंच ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी जानबूझकर शेड्यूल के हिसाब से पानी नहीं छोड़ रहे हैं। अगर जल्द ही शेड्यूल के हिसाब से पानी नहर में नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन करेंगे। इसका जिम्मेवार सिंचाई विभाग होगा।

