हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी मेले में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोगामेड़ी-अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह मेला 26 सितंबर तक चलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04749 गोगामेड़ी-अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 2 से 4 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन गोगामेड़ी से शाम 7:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
सिरसा के ग्रामीण क्षेत्र में बढेगी बस सेवा, इन 24 रूटों पर चलेगी प्राइवेज बसें
इसी तरह, गाड़ी संख्या 04750 अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 3 से 5 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन अलीगढ़ से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और शाम 5:30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी और खुर्जा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस मेला स्पेशल ट्रेन में 16 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे होंगे। कुल मिलाकर ट्रेन में 18 डिब्बे लगाए जाएंगे।

