नाथूसरी चौपटा से सालासर बालाजी यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवानानाथूसरी चौपटा से सालासर बालाजी यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना

चोपटा। श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट, नाथूसरी चौपटा की ओर से सालासर बालाजी जाने वाले यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना किया गया। यह सामग्री फतेहपुर स्थित पैतालिसा धर्मशाला और नरसीपुर चलकोई धर्मशाला में 11 से 26 अक्टूबर तक लगाए जा रहे भंडारे के लिए भेजी गई है।

श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट पिछले 26 वर्षों से फतेहपुर की पैतालिसा धर्मशाला में सालासर बालाजी के यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। ट्रस्ट के अनुसार, इस बार 46वां भंडारा लगाया जा रहा है। भंडारे के अलावा धर्मशाला में सालभर यात्रियों के लिए भोजन और चाय की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से की जाती है।

ट्रस्ट का उद्देश्य सालासर बालाजी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को रास्ते में भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना करने के मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

नाथूसरी चौपटा से सालासर बालाजी यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना
नाथूसरी चौपटा से सालासर बालाजी यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक रवाना

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष बेनीवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य पाला राम कासनिया, कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण बेनीवाल, नंबरदार सोहनलाल श्योराण, राजू डूडी, हनुमान कासनिया, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, चैनसुख बेनीवाल, पूर्व सरपंच विनोद बिश्नोई, अमर सिंह कासनिया, सुरेश शर्मा, बनवारी लाल गोयल, सोनू सहारन, दिलावर बेनीवाल, मोहित बेनीवाल, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण स्वामी, पवन गहलोत, रणबीर तरकावाली और अनिल ढिल्लों सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *