नाथूसरी चौपटा स्वास्थ्य शिविरनाथूसरी चौपटा स्वास्थ्य शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथूसरी चौपटा द्वारा सोमवार को नाथूसरी चौपटा के आईटीआई में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 500 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जांच के बाद उचित परामर्श दिया गया। यह जानकारी देते हुए चिकित्सा कार्यकर्ता लालचंद ने बताया कि यह कैंप नाथूसरी चौपटा ब्लॉक इंचार्ज व एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी व सिविल सर्जन डॉ. पवन के निर्देशानुसार लगाया गया।

कैंप में चौपटा सीएचसी प्रभारी डॉ मीनल ने अपनी टीम के साथ बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया और 500 विद्यार्थियों का एचबी टेस्ट व पूरा हेल्थ चेकअप किया गया। इस मौके पर डॉ. मीनल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहे है।

इसी के तहत नाथूसरी चौपटा आईटीआई में मेगा हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए समय-समय पर जांच करवानी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को उचित परामर्श दिया। इस दौरान जिन बच्चों में खून की कमी पाई गई उन्हे आयरन की गोलियों दी गई। इस मौके पर आरबीएसके और एमएमयू व लुदेसर व नाथूसरी कंला सब हेल्थ सेंटर स्टाफ व आईटीआई के स्टाफ सदस्य़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *