कागदाना PHC में HPV वैक्सीनेशन कैंप, 9 किशोरियों को लगी वैक्सीनकागदाना PHC में HPV वैक्सीनेशन कैंप, 9 किशोरियों को लगी वैक्सीन

कागदाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कागदाना में मेडिकल ऑफिसर डॉ. जावेद खान की देखरेख में एचपीवी वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 से 15 आयु वर्ग की 9 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

यह जानकारी देते हुए एलएचवी सुखदेवी ने बताया कि पीएचसी कागदाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी। कैंप में 14 से 15 आयु वर्ग की 9 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया।

नाथूसरी कला में आंगन मिलन सेवा, 5 गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई; आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा में मदद करता है एचपीवी टीका

डॉ. जावेद खान ने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है और शरीर में वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता भी पैदा करता है। यह भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को काफी हद तक कम करता है। किशोरावस्था में लगाया गया टीका अधिक प्रभावी माना जाता है।

इस मौके पर एएनएम सुमन, एलएचवी सुखदेवी, आशा वर्कर माया, वीरमति, सुमन, विद्या देवी सहित कई बालिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *