चोपटा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव राजपुरा कैरावाली की आंगनबाड़ी केंद्रों में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को पोषण की जानकारी दी गई। मिनक्षी पत्नी सुनील की गोद भराई की गई। पूजा पत्नी श्रवण और पल्लवी पत्नी संजय को बेटियां होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव कैरावाली में आयोजित आंगन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि संतोष देवी ने शिरकत की।
यह जानकारी देते हुए आंगनवाडी वर्कर सुमन, माया और शारदा ने बताया कि आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में एएनएम रजनी, कोमल, सीएचओ सरोज, हेल्पर अंगूरी, सुनीता, आशा वर्कर सुनीता ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, किशोरों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई।

विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण में सहयोग तथा बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गई। इस मौके पर महिलाओं को पोषण शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई
गांव ढुकडा के आंगनबाडी में महिलाओं को दिलाई पोषण की शपथ
चोपटा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के ढुकड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को पोषण की शपथ दिलाई गई। गांव ढुकड़ा में आयोजित आंगन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल प्रिसिपल कृष्ण कुमार, शिशपाल गौरा व सुपरीवाइजर सुशीला कंबोज ने शिरकत की।
यह जानकारी देते हुए आंगनवाडी वर्कर सरला देवी ने बताया कि आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में एएनएम रेनुबाला, आंगनबाडी वर्कर रानी, भागवंती, शविता, कमलेश, शांती, बिमला, शिमला, बीएलओ भीम सिहं व राजकुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, किशोरों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई।

विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण में सहयोग तथा बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गई। इस मौके पर महिलाओं को पोषण शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई
गांव हंजीरा के आंगनबाड़ी में पौधारोपण व ईसीसीई दिवस मनाया
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के हंजीरा आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव हंजीरा में आयोजित आंगन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल हेड मास्टर राजकुमार कासनियां ने शिरकत की।
यह जानकारी देते हुए आंगनवाडी वर्कर किताबो ने बताया कि आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में एएनएम पवन, आंगनवाडी वर्कर अनुसुइया, सोना कुमारी, मंजू रानी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, किशोरों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई।

विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण में सहयोग तथा बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गई। इस मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संघर्ष का संदेश दिया गया। उसके साथ ही ईसीसीई दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई
गाँव लुदेसर में आंगन मिलन समारोह आयोजित
चोपटा।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में प्रदाताओं, सरपंचों, पंचों, अध्यापकों, शिक्षकों, अपेक्षित पदाधिकारियों तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र उपभोक्ताओं को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
गाँव लुदेसर में आयोजित आंगन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य आरती देवी ने शिरकत की। यह जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या, सरला, सुनिता, गुड्डी ने बताया कि पोषण अभियान और पोषण थाली सिर्फ योजनाएं नही बल्कि महिला एवं बच्चों के कुपोषण से बचाने का जरिया है।

आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, किशोरों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण में सहयोग तथा बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गई।
उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं छह साल तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। किशोरों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूकता करने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एथलीटों को महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मैना, संतरो सहित कई महिलाएं शामिल रही।
चाहरवाला में सजी ‘आंगन मिलन’ की चौपाल, कुपोषण के खिलाफ महिलाओं ने उठाई आवाज
सिरसा। गांव चाहरवाला के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को माहौल कुछ खास रहा, जब महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने बच्चों की सेहत और पोषण से जुड़ी बातें ध्यान से सुनीं।
कार्यक्रम में पंचायत समिति नाथूसरी चौपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा और विभाग की सुपरवाइजर नीतू आर्या मुख्य अतिथि रहे। आयोजन को सफल बनाने में आंगनवाड़ी वर्कर सुनैना, सावित्री, सुमित्रा, संतोष, लीलावती, विमला और राजू ने अहम भूमिका निभाई।

सुपरवाइजर नीतू आर्या ने आईसीडीएस की सभी सेवाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ‘पोषण अभियान’ और ‘पोषण थाली’ सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाने का मजबूत जरिया हैं। घर के भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करने पर उन्होंने खास जोर दिया।
अपने संबोधन में नीतू आर्या ने कहा, “सरकारी योजनाएं तभी सफल होती हैं जब उनकी सही जानकारी हर जरूरतमंद तक पहुंचे। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है।”
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। अंत में सभी ने स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

