Seva Setu Camp SirsaSeva Setu Camp Sirsa

सिरसा, 29 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरसा जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु अभियान कैंप लगाए जा रहे हैं। 30 सितंबर को ऐलनाबाद खंड के गांव तलवाड़ा खुर्द और रानियां खंड के गांव खारियां में विशेष कैंप आयोजित होंगे। यहां नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। पात्र लोगों के सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन और पंजीकरण की कार्रवाई भी मौके पर करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार कैंपों में अलग-अलग विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

30 सितंबर को तलवाड़ा खुर्द और खारियां में कैंप

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि सेवा सेतु कैंपों का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। 30 सितंबर को तलवाड़ा खुर्द और खारियां के बाद 1 अक्टूबर को पोहड़का और केहरवाला में कैंप लगाए जाएंगे।

इसके बाद 6 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय ओढ़ां और बड़ागुढ़ा, 7 अक्टूबर को जगमालवाली और बीरूवाला गुढ़ा तथा 8 अक्टूबर को पन्नीवाला मोटा और रोड़ी में कैंप आयोजित होंगे।

नाथूसरी चौपटा में 13 से 15 अक्टूबर तक कैंप

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के लिए भी कार्यक्रम तय किया गया है। 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चौपटा, 14 अक्टूबर को गांव जमाल और 15 अक्टूबर को गांव डिंग में सेवा सेतु कैंप लगाया जाएगा। इसी दिन कालांवाली नगर पालिका में भी कैंप निर्धारित है।

नाथूसरी चोपटा में 13 से 15 अक्टूबर तक इन गांवों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप, जानकारी के साथ योजनाओं का मौके पर होगा आवेदन

इन कैंपों में लाडो लक्ष्मी योजना, पेंशन, ऋण सहायता योजनाओं समेत अलग-अलग सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को आवेदन और पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रिया में भी सहायता मिलेगी। नागरिक निर्धारित तारीख पर कैंप में पहुंचकर अपनी समस्या और आवेदन संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *