choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन के कार से टकराने से  4 युवकों की दर्दनाक मौत
हरियाणा

भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन के कार से टकराने से  4 युवकों की दर्दनाक मौत

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 19, 2026
Share
4 Min Read

पंजाब के गुरदासपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पठानकोट के चार युवकों की मौत हो गई।

हादसा पठानकोट-गुरदासपुर नेशनल हाईवे पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ, जहां पठानकोट की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार किसी अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ चुके थे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर PB-35Y-8420 बताया गया है। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके।

गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
Developed by Mukesh Gusaiana

मामले की जांच कर रहे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि टक्कर किस वाहन से हुई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े या आगे चल रहे किसी भारी वाहन जैसे ट्रक या ट्राला से पीछे से टकराई।

 

हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के जरिए हादसे के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।

हादसे में मारे गए चार युवकों में से एक की पहचान पठानकोट के भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। विक्की स्लीपवेल मैटरस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार विक्की ही चला रहा था। विक्की के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य गुरदासपुर के लिए रवाना हो गए। परिवार में घटना के बाद मातम का माहौल है और इलाके में भी शोक की लहर फैल गई है।

PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
Developed by Mukesh Gusaiana

पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए अन्य तीन युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और पहचान प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने और रात के समय हाईवे पर निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

गुरदासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास के टोल प्लाजा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के कारणों की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और रात के समय तेज रफ्तार से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी।

TAGGED:big road accident
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article 33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 

ताजा खबरें

33 केवी कागदाना बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबेल लाइनों का टाइम टेबल 
कृषि न्यूज
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?