choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम 80.34 फीसदी रहा*
Home

सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम 80.34 फीसदी रहा*

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 21, 2020
Share
7 Min Read



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सीनियर  सैकेण्डरी(शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम 80.34 फीसदी रहा
भिवानीl :  हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा for बोर्ड की मार्च-2020 में संचालित सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम 80.34 फीसदी रहा है तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 64.83 फीसदी रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत बोर्ड द्वारा प्रमाण-पत्र व रिजल्ट डिजीटल लॉकर में सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बोर्ड की वैबसाईट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी नहीं होगी।
इस परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव श्री राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से आज यहाँ बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम आज 21 जुलाई को सायं 5.00 बजे बोर्ड की वेबसाईट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षिक परीक्षा में 86.30 प्रतिशत कामयाब लड़कियों की तुलना में 75.06 प्रतिशत ही लडक़े सफलता प्राप्त कर सके हैं। इस प्रकार लड़कियों ने लडक़ों से 11.24 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता देकर बढ़त हासिल की है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस परीक्षा में कला संकाय में मनीषा पुत्री श्री मनोज कुमार, रा०व०मा०वि०, सिहमा, महेन्द्रगढ़ की छात्रा ने 500 में से 499 अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर मोनिका पुत्री श्री अजय कुमार, रा०व०मा०वि०, चमारखेड़ा, हिसार एवं अमनदीप कौर पुत्री श्री पाल सिंह, आदर्श व०मा०वि०, लखुवाणा, सिरसा ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान वर्षा पुत्री श्री आजाद सिंह, रा०व०मा०वि०, जाडऱा, रेवाड़ी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। 
वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पुष्पा पुत्री श्री जोरा सिंह, के०वी०एम० व०मा०वि०, पाई, कैथल एवं संयम पुत्र श्री हरदीप भैयाणा, शारदा व०मा०वि०, फतेहाबाद ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान अंशु पुत्री श्री विरेन्द्र कुमार, पी०जी०एस०डी०व०मा०वि०, हिसार एवं मुस्कान पुत्री श्री सुरेन्द्र, एस०डी०कन्या महाविद्यालय, नरवाना, जीन्द ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए।  तृतीय स्थान पर जसप्रीत सिंह पुत्र श्री अत्तर सिंह,रा०मॉडल संस्कृति व०मा०वि०, इस्माईलाबाद, कुरूक्षेत्र, विशाखा पुत्री श्री विरेन्द्र, एस०डी०कन्या महाविद्यालय, नरवाना, जीन्द, बबीता पुत्री श्री लक्ष्मी नारायण, पी०जी०एम०व०मा०वि०, बहरामपुर भंडग़ी, रेवाड़ी एवं सिमरण पुत्री श्री किशोरी लाल, न्यू सनराईज व०मा०वि०, भूना, फतेहाबाद ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।
 विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर भावना यादव पुत्री श्री बिजेन्द्र कुमार, रा०व०मा०वि०, बोडिया कमालपुर, रेवाड़ी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए।  द्वितीय स्थान पर अमित पुत्र श्री गंगा राम, सरस्वती व०मा०वि०, मिलकपुर-ाा, भिवानी, मोनू कुमारी पुत्री श्री रामचन्द्र, प्रज्ञा व०मा०वि०, भांडवा, चरखी दादरी, श्रुतिका पुत्री श्री जगमेन्द्र, रा०व०मा०वि०, बहौली, कुरूक्षेत्र एवं काजल पुत्री श्री मुकेश, दी हाईटस व०मा०वि०,खुडण, झज्जर ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान पुत्री श्री सुनील, ए०आर०ई०डी०व०मा०वि०, डोहका हरिया, चरखी दादरी, सचिन पुत्र श्री कुलदीप शर्मा, सरस्वती व०मा०वि०, पाई, कैथल, संजू पुत्री श्री चन्दन सिंह, स्वीट एंजेल व०मा०वि०, पलवल, मन्दीप कोडान पुत्र श्री सतीश कुमार, महर्षि दयानन्द व०मा०वि०, खुडन, झज्जर एवं स्वेता रानी पुत्री श्री सत्यवीर सिंह, सरस्वती व०मा०वि०, मिलकपुर-ाा, भिवानी ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।
अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,12,693 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,70,881 उत्तीर्ण हुए एवं 32,361 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है कम्पार्टमेंट की प्रतिशतता 15.21 रही तथा 9,451 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं अनुत्तीर्ण की प्रतिशतता 04.44 रही।  इस परीक्षा में 1,12,816 छात्र बैठे थे, जिनमें 84,685 पास हुए तथा 99,877 प्रविष्ठ छात्राओं में से 86,196 पास हुई। उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 79.78 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 80.97 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 79.14  रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 82.28 रही है।
उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 64.83 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 13,060 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 8,467 उत्तीर्ण हुए एवं 3,126 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है तथा 1,467 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए ।
बोर्ड सचिव श्री राजीव प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन (कोविड-19 महामारी) से पूर्व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के कुछ विषयों की परीक्षाएं ही संचालित करवाई जा सकी थी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंकन नीति अनुसार ही शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सम्पन्न करवाए गए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए हैं तथा तदानुसार ही परिणाम निकाला गया है।
उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी होने वाली परीक्षा में आंशिक अंक सुधार कर सकता है, जिसके लिए परीक्षार्थी को दो अवसर दिए जाएगें।
उन्होंने बताया इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के साथ-साथ विद्यालयी परीक्षार्थियों का परिणाम अनुक्रमांक के आधार पर लिया जा सकता है। विद्यालयों द्वारा अपने परीक्षार्थियों का परिणाम यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकता है।
श्री राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जाँच/पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article गिगोरानी माइनर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी कपास व नरमे की फसल जलमग्न । Chopta News
Next Article स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली के छात्र अनमोल स्वामी ने 491 अंक प्राप्त कर किए

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?