choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ चौपटा में कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन,
Home

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ चौपटा में कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन,

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 7, 2020
Share
3 Min Read
पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने से हर वर्ग दुखी :-पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ चौपटा में कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन,
तेल की कीमतों को कम करने के लिए राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
चौपटा।   पेट्रोल-डीजल   के दामों में लगातार बढ़ोतरी के चलते रोष स्वरूप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल की अगुवाई में मंगलवार को चौपटा में रोष मार्च निकाला। इसके बाद नाथूसरी चौपटा के नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। मंगलवार सुबह से ही चोपटा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता शिव मंदिर धर्मशाला में एकत्रित हुए जिनका नेतृत्व पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तपती दोपहरी में भादरा रोड, नोहर रोड, सिरसा रोड पर तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पेट्रोल व डीजल के दामों को कम करने की मांग की है। रोष प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोश उमस व गर्मी पर भारी पड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व विधायक भरत सिंह ने कहा कि देश कोविड-19 कोरोना महामारी संकट से जूझ रहा है वही मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करती जा रही है । इस मुश्किल वक्त में सरकार को डीजल पेट्रोल की कीमतों पर लगाम लगानी चाहिए। डीजल की कीमतें बढ़ने से मजदूर, छोटे व्यापारी, दुकानदार व किसान वर्ग सबसे ज्यादा दुखी है किसानों का खेती करने का खर्च बढ़ गया है। जिससे उनकी आर्थिक हालत और कमजोर होती जा रही है। दिनों दिन बढ़ती जा रही महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है।  उन्होंने कहा कि सरकार को डीजल व पेट्रोल की बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया, लादूराम पूनिया, हरिराम, रणवीर पूर्व चेयरमैन, भरत सिंह पूर्व सरपंच, बलविंदर सहारण, मनोज सिहाग, आईदान कासनिया, राजवीर बेनीवाल, बलराम सहारण, राममूर्ति पूर्व सरपंच, रामप्रताप पूर्व सरपंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नाथूसरी चौपटा तहसील में जाकर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article चौपटा खंड के राशन डिपो धारकों ने बकाया राशन वितरण कमीशन दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Next Article रूपाणा गंजा के छात्र सुरेश पुत्र राजकुमार ने 500 में से प्राप्त किए 486 अंक Chopta News

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?