सिरसा, 8 सितंबर। जिला जेल सिरसा की फैक्टरी में रखी करीब 90 क्विंटल सरसों की खल की खुली बोली होगी। बोली 28 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे बरनाला रोड स्थित जिला जेल के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित शर्तों के अनुसार बोली में भाग ले सकते हैं।
जिला जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि बोली शुरू होने से पहले बोलीदाता को 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि अधीक्षक, जिला जेल सिरसा के कार्यालय में जमा करवानी होगी।
एक सप्ताह में उठानी होगी सरसों की खल
सफल बोलीदाता को सरसों की खल एक सप्ताह के अंदर जिला जेल परिसर से उठानी होगी। इसके लिए बारदाना और वाहन की व्यवस्था बोलीदाता को स्वयं करनी होगी।
जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सफल बोलीदाता जेल के अंदर किसी भी बंदी से किसी प्रकार का लेन-देन या व्यवहार नहीं करेगा। इसके अलावा जेल नियमों के विरुद्ध कोई गतिविधि करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्वार फसल पर चारकोल रोट का बढ़ा खतरा, खेड़ी में शिविर लगा किसानों को पहचान व बचाव की दी जानकारी
7 दिन में जमा करनी होगी पूरी कीमत
सफल बोलीदाता को बोली में तय सरसों की खल की पूरी कीमत बोली के सात दिन के अंदर एकमुश्त जमा करवानी होगी। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 5 प्रतिशत जीएसटी सहित करना होगा।
जेल प्रशासन के अनुसार यदि सफल बोलीदाता निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसकी धरोहर राशि जब्त की जा सकती है और ठेका समाप्त किया जा सकता है।

