सिरसा से सालासर बालाजी बस सेवा शुरू, जानिए रूट, टाइमिंग और ₹355 किराया
सिरसा। सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद की ओर से सिरसा से सालासर बालाजी के लिए बस सेवा संचालित की जा रही है। इस बस सेवा का नाम ‘सालासर धाम एक्सप्रेस’ है।
यह बस सिरसा से सुबह रवाना होकर फतेहाबाद, हिसार, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ होते हुए सालासर बालाजी धाम पहुंचती है। श्रद्धालु इस बस सेवा के जरिए सीधे सालासर बालाजी पहुंच सकते हैं।
सिरसा से सालासर बस का पूरा रूट
सिरसा फतेहाबाद राजगढ़ सालासर
बस का रूट इस प्रकार है:
सिरसा – डिंग रोड – दरियापुर – फतेहाबाद – धागड़ – बड़ोपल – अग्रोहा – हिसार – चौधरीबास – बड़वा – सिवानी – झुम्पा – राजगढ़ – हडियाल – चूरू – रामगढ़ – फदनपुरा – दो जांटी धाम – फतेहपुर सीकरी – लक्ष्मणगढ़ – जाजोद – सालासर बालाजी।
बस की समय-सारणी
| स्थान | पहुंचने/चलने का समय |
|---|---|
| सिरसा से रवाना | सुबह 08:10 बजे |
| डिंग रोड | सुबह 08:30 बजे |
| दरियापुर | सुबह 08:40 बजे |
| फतेहाबाद पुराना बस स्टैंड | सुबह 08:50 बजे |
| फतेहाबाद नया बस स्टैंड | सुबह 09:00 बजे |
| धागड़ | सुबह 09:12 बजे |
| बड़ोपल | सुबह 09:17 बजे |
| अग्रोहा मेडिकल कॉलेज | सुबह 09:25 बजे |
| अग्रोहा मोड़ | सुबह 09:25 बजे |
| हिसार आगमन | सुबह 10:00 बजे |
| हिसार से रवाना | सुबह 10:30 बजे |
| चौधरीबास | सुबह 10:55 बजे |
| बड़वा | सुबह 11:05 बजे |
| सिवानी | सुबह 11:15 बजे |
| झुम्पा | सुबह 11:40 बजे |
| राजगढ़ आगमन | दोपहर 12:10 बजे |
| राजगढ़ से रवाना | दोपहर 12:40 बजे |
| हडियाल | दोपहर 01:05 बजे |
| चूरू | दोपहर 02:00 बजे |
| रामगढ़ | दोपहर 02:30 बजे |
| फदनपुरा | दोपहर 02:40 बजे |
| दो जांटी धाम | दोपहर 02:45 बजे |
| फतेहपुर | दोपहर 02:50 बजे |
| लक्ष्मणगढ़ आगमन | दोपहर 03:15 बजे |
| लक्ष्मणगढ़ से रवाना | दोपहर 03:30 बजे |
| जाजोद | दोपहर 03:42 बजे |
| सालासर बालाजी आगमन | शाम 04:05 बजे |
सिरसा से सालासर का किराया
जानकारी के अनुसार सिरसा से सालासर बालाजी का किराया 355 रुपये है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित बस स्टैंड या हरियाणा रोडवेज से किराए और समय की पुष्टि कर लेना उचित रहेगा, क्योंकि बसों की समय-सारणी में बदलाव हो सकता है।
वापसी की बस का समय
सालासर बालाजी धाम से सिरसा के लिए वापसी बस सुबह 06:30 बजे रवाना होती है और दोपहर करीब 02:30 बजे सिरसा पहुंचती है।
इस बस सेवा से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और आसपास के क्षेत्रों से सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकती है।
सिरसा के ग्रामीण क्षेत्र में बढेगी बस सेवा, इन 24 रूटों पर चलेगी प्राइवेज बसें
नोट: यात्रा से पहले बस के संचालन, समय और किराए की ताजा जानकारी संबंधित हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड से जरूर जांच लें।

