सिरसा में नंबरदार एसोसिएशन की बैठक में रजिस्ट्री के मुद्दे पर चर्चा करते नंबरदारसिरसा में नंबरदार एसोसिएशन की बैठक में रजिस्ट्री के मुद्दे पर चर्चा करते नंबरदार

सिरसा। नंबरदार एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान राजेंद्र कुमार नेजाडेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग में नंबरदारों ने अपने-अपने सुझाव सांझा करते हुए तहसीलदार से निवेदन किया कि किसी गांव की रजिस्ट्री होती है तो नंबरदार गांव का ही होना चाहिए। अगर नंबरदार गांव का नहीं होगा तो किसी के साथ भी धोखाधड़ी हो सकती है।

सभी नंबरदारों ने सर्वसम्मति से बैठक में कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए फैसले लिए। बैठक में उपप्रधान होशियारचंद, पूर्व प्रधान हरफूल सिंह, बलदेव सिंह झोरड़नाली, सरदारा सिंह सिकंदरपुर, ओमप्रकाश धिंगतानिया, रेशम सिंह ढाणी ख्योंवाली सहित जिलेभर के नंबरदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *