हरियाणा के सिरसा निवासी पैरा एथलीट प्रमोद बिजारणिया आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स 2026 में 1500हरियाणा के सिरसा निवासी पैरा एथलीट प्रमोद बिजारणिया आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स 2026 में 1500

सिरसा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में हरियाणा के पैरा एथलीट प्रमोद बिजारणिया ने पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में 4 मिनट 09.65 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मंगलवार को चौपटा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जेजेपी किसान सैल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल, सुखमंदर सिंह सिहाग, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, हनुमान कासनियां, विनोद बिजारणियां, शांतनु गोदारा, सतपाल बेनीवाल सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रमोद बिजारणिया का फूलमालाओं से अभिनंदन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ेंः  हरियाणा की ‘दुर्गा’ ने 41.58 किलो दूध देकर बनाया रिकॉर्ड, 18 महीने के कटड़े की कीमत भी 7 लाख

जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि प्रमोद बिजारणिया की सफलता हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, यह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करने वाला है।

गौरतलब है कि प्रमोद बिजारणिया सिरसा जिले के नहराना गांव के रहने वाले हैं। चारा काटने की मशीन से हुए एक हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खेल के जरिए अपनी जिंदगी को नई दिशा दी। इससे पहले 2023 के हांगझोउ पैरा एशियन गेम्स में भी उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते, जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *