Angan Milan Seva nathusari ChoptaAngan Milan Seva nathusari Chopta

नाथूसरी चौपटा, 28 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के गांव ढूकड़ा, हंजीरा और साहूवाला-2 में आंगन मिलन समारोह आयोजित किए गए। आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुए इन कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां करवाई गईं। कहीं गोदभराई की रस्म हुई तो कहीं बच्चों की लंबाई-वजन की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, चित्रकला और पौधारोपण कराया गया।

हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के कार्यशील आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विभाग के अनुसार इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना और माताओं, बच्चों व अन्य लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि और महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी देना है।

ढूकड़ा में पोषण की थाली भेंट की, बच्चों की लंबाई-वजन मापी

गांव ढूकड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेंद्र ढूकड़ा ने की। इस दौरान गर्भवती महिला रेखा और पं. सतीश कुमार को पोषण की थाली भेंट की गई।

कार्यक्रम में बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका बताया गया। इसके साथ ही बच्चों की लंबाई और वजन की माप ली गई तथा पौधारोपण करवाया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

इस अवसर पर शिशपाल की सेक्रेटरी बीजेपी कमेटी से नील सिंह, राजकुमारी, भिक्कू राम, सरोज देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, रानी, भगवंत, सविता, निर्मल, शिमला, मोहिनी, एएनएम हिमांशी, अनन्या और गांव के सेक्रेटरी जगपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नाथूसरी चोपटा में पुराने जमीन रिकॉर्ड का डाटा नहीं आने से 14,800 किसानों की नहीं बन रही Farmer ID

चोपटा में भगत सिंह की जयंती पर छात्र सम्मेलन, एसएफआई की नई कमेटी गठित

हंजीरा में गोदभराई, ड्राइंग प्रतियोगिता और पौधारोपण

गांव हंजीरा के आंगनवाड़ी कम क्रेच सेंटर में आंगन मिलन समारोह की अध्यक्षता सुपरवाइजर सुनैना देवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच रोशनी देवी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म निभाई गई। महिलाओं को पौष्टिक थाली के जरिए संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई और पौधारोपण भी किया गया।

इस मौके पर जेबीटी शिक्षक जगबीर सिंह, एएनएम पवन, आशा वर्कर कविता व अनिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू, हेल्पर नीमा देवी, किताबी, अनसुईया, बाला और सोनू रानी सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।

Angan Milan Seva nathusari Chopta
Angan Milan Seva nathusari Chopta

साहूवाला-2 में गोदभराई और अन्नप्राशन, बच्चों का हेल्थ चेकअप

गांव साहूवाला-2 के आंगनवाड़ी केंद्र में भी विशेष संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व सरपंच अनिता राव, सरपंच रचना राव, सीडब्ल्यूसी सुपरवाइजर दीपिका रानी और एब्ल्यूसी वर्कर विजय कुमार की देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान गोदभराई, अन्नप्राशन और पौधारोपण कराया गया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

हरियाणा में चल रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, बच्चों की वृद्धि निगरानी, प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। सिरसा जिले में भी 25 सितंबर से रानियां और माधोसिंघाना ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्रों में ऐसे कार्यक्रम शुरू होने की सरकारी जानकारी जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *